शिवपुरी: जिले में मंगलवार की दोपहर करेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिल्लारपुर गांव के पास नेशनल हाईवे 27 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से कीटनाशक कंपनी में काम करने वाले मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।मृतक की पहचान राजीव शर्मा (28) निवासी भिंड़ के रूप में हुई है. नेशनल हाईवे 27 पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव की बाइक में पीछे से टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई. हादसे के बाद मौके पर पहुंची करेरा थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
मार्केटिंग का काम कर करेरा वापस लौट रहा था एग्जीक्यूटिव
बताया जा रहा है कीटनाशक कंपनी में काम करने वाले मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव राजीव शर्मा सिल्लरपुर गांव में कीटनाशक कंपनी का मार्केटिंग का काम कर वापस करैरा लौट रहा था तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार राजीव शर्मा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.
मर्ग कायम कर घटना की जांच में जुटी पुलिस
करेरा थाने में पदस्थ सब इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक के परिजनों को भिंड में खबर पहुंचा दी गई है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.पुलिस परिजनों के आने का इंतजार कर रही है.मामले में मर्ग कायम कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

NH27 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव की मौत / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी में नशे में धुत कार चालक का कहर, कई लोगों को मारी टक्कर / Shivpuri News
- काम दिलाने के नाम पर युवकों को कर्नाटक ले जाकर बंधक बनाने का आरोप, परिजनों ने लगाई गुहार / Shivpuri News
- शराबी पति की मारपीट से त्रस्त महिला ने पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News
- बैराड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ₹2 लाख की स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- खनियाधाना के 20 छात्रों ने रचा इतिहास, नवोदय व आवासीय विद्यालयों में चयन / Shivpuri News<br>
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment