शिवपुरी मध्य प्रदेश में जबलपुर हाईकोर्ट के आदेश के बाद प्रदेश भर में पुलिस सख्ती से हेलमेट चेकिंग अभियान चला रही है. पुलिस रोजाना बिना हेलमेट बाइक चला रहे बाइक चालकों के चालान काट कर जुर्माना वसूल कर रही है.यहां तक की पुलिसकर्मियों के भी बिना हेलमेट बाइक चलाने पर चालान कटाने की खबरें सुर्खियां बन रही है.लेकिन शिवपुरी जिले में वायरल हो रहे एक वीडियो ने पुलिस की हेलमेट चेकिंग अभियान
में पारदर्शिता बरतने के दावों की हवा निकाल दी है.
ये है मामला
दरअसल शिवपुरी जिले की अमोला थाना पुलिस शिवपुरी- झांसी हाईवे पर हेलमेट चेकिंग कर रही थी.तभी बिना हेलमेट पहने एक युवक बाइक लेकर आ रहा था.पुलिस ने उसे चेकिंग के लिए रोक लिया.बिना हेलमेट टोकने और कागज मांगने पर बाइक सवार ने
कहा मेरे मामा रामराजा तिवारी पास ही के थाने दिनारा के थानेदार हैं.और मोबाइल निकाल कर चेकिंग में लगे पुलिसकर्मियों से अपने थानेदार मामा की बात कराने लगा.
थोड़ी देर ना नुकर करने के बाद ड्यूटी पर मौजूद सब इंस्पेक्टर ने मोबाइल से बात कर बिना हेलमेट बाइक चला रहे युवक को चालान किए बिना छोड़ दिया.मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने इसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.हालांकि अमोला थाना पुलिस ने इस दौरान हेलमेट चेकिंग अभियान के तहत 14 बिना हेलमेट बाइक चालकों के चालान कर जुर्माना वसूला है.
थाना प्रभारी अमित चतुर्वेदी अमोला
वायरल वीडियो और घटना के संबंध में जब अमोला थाना प्रभारी अमित चतुर्वेदी से जानकारी ली गई तो उन्होंने घटना से अनभिज्ञता जताई.हालांकि उन्होंने यह जरूर कहा कि वाहन चेकिंग के दौरान वाहन छोड़ने के लिए नेताओं के फोन जरूर आते हैं.

बाइक रोकी तो युवक बोला, मामा थानेदार हैं मेरे, पुलिस ने बिना चालान किए छोड़ी बाइक / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी में नशे में धुत कार चालक का कहर, कई लोगों को मारी टक्कर / Shivpuri News
- काम दिलाने के नाम पर युवकों को कर्नाटक ले जाकर बंधक बनाने का आरोप, परिजनों ने लगाई गुहार / Shivpuri News
- शराबी पति की मारपीट से त्रस्त महिला ने पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News
- बैराड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ₹2 लाख की स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- खनियाधाना के 20 छात्रों ने रचा इतिहास, नवोदय व आवासीय विद्यालयों में चयन / Shivpuri News<br>
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment