शिवपुरी: प्रधानमंत्री आवास योजना में नगर परिषद करैरा के कंप्यूटर ऑपरेटर ने 19 लाख रु. की धांधली की है। आवास योजना की सारी किस्तें ले चुके 26 हितग्राहियों के खाते में फिर से किस्तें जारी कर दी हैं। योजना की राशि अचानक गायब होने पर अफसर हतप्रभ रह गए। छानबीन के बाद धांधली के बारे में पता चला। जिन खातों में राशि पहुंची, उन लोगों ने बताया कि कंप्यूटर ऑपरेटर ने गलती से राशि जारी होना बताकर हमसे पूरी रकम ले ली है।
जानकारी के मुताबिक नगर परिषद करैरा में कलेक्टर दर पर पदस्थ कंप्यूटर ऑपरेटर जितेंद्र पुत्र स्व. काशीराम गौड़ निवासी वार्ड 5 काजी मोहल्ला करैरा ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पीएफएमएस पोर्टल के माध्यम से हितग्राहियों के खातों में अवैध तरीके से राशि 19 लाख रुपए जारी कर दिए। भुगतान से संबंधित सारे काम जितेंद्र गौड ही संभाल रहा था। जितेंद्र के पास चैकर आईडी, मेकर आईडी व पासवर्ड थे। पीएफएमएस पोर्टल से शासन से 45.50 लाख रुपए का वितरण किया था।
29 हितग्राहियों को किस्त जारी होना थी। अचानक ऑपरेटर ने बताया कि सिर्फ 15 लाख रु. रह गए हैं। इसके बाद ग्वालियर ऑफिस संपर्क किया तो पता चला कि 45.50 लाख रु. में से शासन ने कोई राशि वापस नहीं ली है। मामला पेंचीदा होता चला गया। अन्य भुगतान जितेंद्र करता था, बारीकी से जांच होने पर फर्जीवाड़ा सामने आ सकता है : कंप्यूटर ऑपरेटर जितेंद्र गौड पहले से सैफ सॉफ्टवेयर से वेतन तैयार करना, आवास योजना के पीएफएमएस पोर्टल से हितग्राहियों को भुगतान और एनईएफटी से भुगतान तैयार करना, एनयूएलएम योजना, अमृत-2.0 आदि कार्य करता आ रहा था। बारीकी से जांच हो तो फर्जीवाड़ा बड़ा हो सकता है। जितेंद्र को तीन नोटिस जारी हो चुके हैं, किसी का जवाब नहीं दिया।
इत्मिनान से बिठाकर पूछा तो राशि गलत खातों में जाना स्वीकारा, तीन नोटिस के जवाब तक नहीं दिए
कंप्यूटर ऑपरेटर जितेंद्र गौड ही सीएमओ के डिजीटल सिग्नेचर का इस्तेमाल करता है। बिना किसी आदेश के उसने 19 लाख रु. पार कर दिए थे। ऑफिस के लोगों ने इत्मीनान से बिठाकर पूछताछ की तो जितेंद्र ने संबंधित खातों में राशि चली जाना बताया। कुछ हितग्राहियों को नोटिस जारी करके बुलाया तो पता चला कि जितेंद्र उक्त रकम संबंधित लोगों से गलत तरीके से पहुंचना बताकर ले आया। बता दें कि पहले भी 70 लाख रु. पहले वापस जा चुके थे। नगर पालिका सीएमओ इसी धोखे में रहे।
हितग्राही जिनके खाते में अवैध तरीके से किस्तें जारी कीं
फारुख खान, 50 हजार रु., सायरा बानो 50 हजार रु., रफीक खान 50 हजार रु., राकेश 1.50 लाख रु., राशिद खान 1.50 लाख रु., बबली विश्वकर्मा 50 हजार रु., लक्ष्मी 1.50 लाख रु., मुबारिक 50 हजार रु., फूलवती 50 हजार रु., रामा चौधरी 1.50 लाख रु., जुबेदा बेगम 50 हजार रु., मनोज कुमार 50 हजार रु., शांति 50 हजार रु. वीरेंद्र कुशवाह 1 लाख रु., शाहिद खान 50 हजार रु., कलावती 50 हजार रु., लालाराम 50 हजार रु., खेमराज कोली 50 हजार रु., रज्जाक मोहम्मद 50 हजार रु., सादाब 1 लाख रु., भगवानदास 50 हजार रु., रिषि सेन 50 हजार रु., मोहम्मद युसूफ खान 1 लाख रु., धर्मेंद्र 1 लाख रु., विनीता 50 हजार रु., जहीर खान के खाते में 50 हजार रु. जारी किए हैं।

ऑपरेटर का कारनामा: PM आवास योजना में की धांधली, 19 लाख की हेराफेरी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी में नशे में धुत कार चालक का कहर, कई लोगों को मारी टक्कर / Shivpuri News
- काम दिलाने के नाम पर युवकों को कर्नाटक ले जाकर बंधक बनाने का आरोप, परिजनों ने लगाई गुहार / Shivpuri News
- शराबी पति की मारपीट से त्रस्त महिला ने पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News
- बैराड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ₹2 लाख की स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- खनियाधाना के 20 छात्रों ने रचा इतिहास, नवोदय व आवासीय विद्यालयों में चयन / Shivpuri News<br>
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- शिवपुरी में नशे में धुत कार चालक का कहर, कई लोगों को मारी टक्कर / Shivpuri News
- काम दिलाने के नाम पर युवकों को कर्नाटक ले जाकर बंधक बनाने का आरोप, परिजनों ने लगाई गुहार / Shivpuri News
- शराबी पति की मारपीट से त्रस्त महिला ने पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News
- बैराड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ₹2 लाख की स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- खनियाधाना के 20 छात्रों ने रचा इतिहास, नवोदय व आवासीय विद्यालयों में चयन / Shivpuri News<br>





Be First to Comment