Press "Enter" to skip to content

शराब पीकर बाहन चलाने बालों के खिलाफ पुलिस शख्त, 185 की कार्रवाई / Shivpuri News

शिवपुरी: शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ शहर सहित जिले भर में धारा 185 के तहत कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। सुभाषपुरा थाना पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक बाइक पर तीन सवारों को रोका तो चालक शराब के नशे में धुत्त था। शोहिल उर्फ अजमत पुत्र सलीम खान निवासी ग्वालियर अपने दो साथियों के संग बाइक क्रमांक एमपी07जेडए2189 से शिवपुरी आ रहा था। शुक्रवार शाम 6 बजे शोहिल को नशे की हालत में पकड़ा तो ग्वालियर के किसी युवक से बात करा दी। युवक बोला कि मैं आपकी ऊर्जा मंत्री से बात कराता हूं। लेकिन पुलिस ने धारा 185 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।

इधर शिवपुरी शहर में रविवार की शाम ट्रैफिक पुलिस ने शराब पीकर गाड़ी चलाने पर 6 लोगों के खिलाफ धारा 185 के तहत प्रकरण दर्ज किए हैं। जिनमें दो कार, एक बोलेरे, एक मैजिक वैन व दो बाइक सवार शामिल हैं। संबंधितों के प्रकरण कोर्ट में पेश किए जाएंगे। केस में 10 हजार रु. जुर्माना व ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित करने का प्रावधान है। वहीं ट्रैफिक पुलिस ने रविवार को बिना हेलमेट 85 चालान काटकर 21250 रु. राजस्व वसूला है।

जिले में आबकारी एक्ट के 9 केस दर्ज किए
सीएम के निर्देश के बाद पुलिस ने रविवार को आबकारी एक्ट के तहत 9 केस दर्ज किए हैं। 32 ढाबों की चेकिंग की गई। सीहौर थाना पुलिस ने धमधौली रोड पुलिया के पास आरोपी जयदेव रावत को 22 क्वाटर अवैध शराब ले जाते पकडा है।

शराब पीकर गाड़ी चलाते मिले, इन 6 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज
शराब पीकर गाड़ी चलाने पर सुरेंद्र जाट निवासी फतेहपुर कार क्रमांक एचआर06 एटी9288, भूपेंद्र धानुक निवासी पोहरी बोलेरो क्रमांक एमपी33 टी1053, रामू सोनी निवासी लुहारपुरा कार क्रमांक एमपी09 सीडी2418, मंकेश सैन निवासी झांसी तिराहा मैजिक वैन क्रमांक एमपी33 टी1471, विक्की सचदेवा निवासी रिझारी बाइक क्रमांक एमपी33 एमएल0430 और राहुल निवासी शिवपुरी बाइक क्रमाक एमपी33एमयू2357 के खिलाफ प्रकरण दर्ज किए हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!