Press "Enter" to skip to content

नाला बना मुसीबत, पुल नहीं बनने से ग्रामीण निकलते हैं खतरों से / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के नरवर तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत कोडर के ग्राम बाड़दाह में किसानों के लिए बहने वाला रपटा मुसीबत बना हुआ है दरअसल इस क्षेत्र के किसानों के बीच खेतों से एक नाला गुजरा है जो तेज बारिश के बाद कभी भी उफान पर आ जाता है इसी के चलते किसानों को अपने एक खेत से दूसरे खेत में जाने के लिए जान का जोखिम उठाना पड़ता है किसानों को उफान मारते नाले को हर हाल में पार करना पड़ता है।

जानकारी के अनुसार नरवर तहसील की ग्राम पंचायत कोडर के ग्राम बाड़दाह में लगभग आधा सैकड़ा किसानों की जमीन नाले के कारण दो भागों में बट चुकी है। जब भी तेज वारिश होती है। नाला उफान पर आ जाता है ऐसे किसानों को अपनी जान का जोखिम उठाते हुए नाले को पार करना पड़ता है। राकेश कुशवाह का कहना है उन्हें अब जान का खतरा उठाने की आदत पड़ गई है कई बार वह प्रशासन से पुलिया निर्माण कराए जाने की मांग कर चुके हैं इसके बावजूद आज दिनांक तक सुनवाई नहीं हुई इससे पहले नाले में आए उफान के चलते कई मवेशियों की जान भी जा चुकी है।

सोयाबीन, मुगफली और धान की फसल हुई बर्बाद


नरवर तहसील में भी भारी बारिश ने तबाही मचाई गए नरवर तहसील क्षेत्र के कई गांव में किसानों की खेतों में खड़ी सोयाबीन मूंगफली व धान की खेती बर्बाद हुई है किसानों का कहना है कि पिछली बार भी उन्हें फसलों में हुए नुकसान का मुआवजा नहीं मिला था और एक बार फिर बारिश ने उनकी फसलों को बर्बाद कर दिया है ऐसे में अगर जल्द ही उनके फसलों का नुकसान का सर्वे नहीं कराया गया तो उनकी माली हालत और भी बदतर हो जाएगी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!