भाजपा नेता द्वारा दी जाती है जान से मारने की धमकी
शिवपुरी: खबर कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले मनियर से है. जहां पर मोनू कुशवाह मनीयर का स्थाई निवासी है तथा शांतिपूर्वक अपने व अपने परिवार का भरण पोषण करता है। मोनू कुशवाह के पिता एवं माता घनश्याम कुशवाह एवं पत्नीमीरा कुशवाह को वर्ष 2003 में शासन द्वारा राजीव गांधी आश्रय योजना के तहत मनीयर में स्थित भूखण्ड क्रमांक 688 का पटटा प्रदान किया था जिस पर प्रार्थी 2003 से ही निवास कर रहा है। प्रार्थी के माता पिता का देहात हो चुका है तथा उक्त पटटे पर मोनू कुशवाह एवं उसके दोनो भाई सुनील कुशवाह एवं सोनू कुशवाह साथ में निवास कर रहे हैं एवं मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं इस पर भाजपा नेता और उसके सहयोगी द्वारा मोनू को बार-बार 2003 में आवंटित हुए पट्टे को खाली करने के लिए और जान से मारने की धमकी दी जा रही है.
मोनू कुशवाह ने बताया कि राजेन्द्र प्रसाद शर्मा एवं दिलीप मुदगल जिला पंचायत के शर्मा ए.बी. रोड शिवपुरी ने मनीयर में वीरू जैन की भूमि खरीदी थी उक्त भूमि को राजेन्द्र प्रसाद शर्मा प्लाट काटकर जबकि उक्त भूमि के सामने सरकारी भूमि है। उक्त भूमि को वर्ष 2003 में करीबन 15-16 व्यक्तियों को उक्त योजना के तहत पटटा दिया गया था। उस पर भी राजेन्द्र प्रसाद शर्मा द्वारा जमीन अतिक्रमण कर उस सरकारी भूमि को भी साथ में बेच रहा है। जबकि प्रार्थी की भूमि पर शासन द्वारा पटटा दिया गया था उस पर भी बेदखल करने की कोशिश कर रह है जबकि प्रार्थी को उक्त भूमि पटटे पर दी गई थी और धौस दे रहा है कि जमीन खाली करो नही तो जान से खत्म कर दूंगा। जबकि उक्त भूमि सरकारी जमीन है जिस पर मोनू कुशवाह का पिछले 25 सालों से निवास कर रहे हैं तथा उक्त सरकारी भूमि का पट्टा भी इन्हीं के नाम पर है उसकों भी रखना चाहता है जबकि भाजपा नेता द्वारा इस प्लॉट की फर्जी टेस्टी करवाकर सर्वे नंबर दूसरा डाल कर फर्जी रजिस्ट्री करवा रखी है और एक रजिस्टी दिखाता है और कहता है कि उक्त भूमि मेरी है इसको खाली करो जबकि उक्त रजिस्टी पर सर्वे नं. 716 / 2 दर्शाया गया है जो कि वह जमीन दूसरी है परंतु वह नहीं मानता है व भाजपा नेता द्वारा बार-बार अपने गुंडों से और पुलिस की मिलीभगत से मोनू कुशवाह और उसके परिवार को धमकी दिलवाता है कि इसको खाली करो। जबकि इसकी शिकायत मोनू कुशवाह ने कई मर्तामा पुलिस कोतवाली तह. शिवपुरी एवं माननीय कलेक्टर महोदय जी को एवं 181 हेल्प लाईन पर भी शिकायत की थी अभी तक कोई भी शिकायत पर निर्णय नही लिया गया। की जमीन जो शासन द्वारा पटटा से प्राप्त हुई है उसे राजेन्द्र कुमार शर्मा एवं दिलीप मुदगल के द्वारा हस्तक्षेप करने से रोकने एवं उनके विरूद्ध कठोर से कठोर कार्यवाही की जायें।






Be First to Comment