शिवपुरी: खबर पोहरी थानां क्षेत्र अंतर्गत से है जहा दुकान के पीछे के दरबाजे को तोड़कर चोरों ने बारदात को अंजाम दिया है वहीं चोर दुकान में रखी गुटखा सहित नगदी चोरी कर ले गए है। जानकारी के बाद मौके पर पहुची पुलिस जांच में जुट गई है।
घटनाक्रम की जानकारी के अनुसार पोहरी बस स्टैंड के पास स्थित टिंका जैन की दुकान में मध्यरात्रि चोरों ने सेंध लगा दी है जब सुबह दुकानदार दुकान खोलने पहुचा तब पीछे का गेट खुला पड़ा व सामान विखरा पड़ा मिला जहा चोरों ने करीब 50 हजार रु से अधिक कीमत की राजश्री पैकेट चोरी कर लिए है बही गल्ले में रखे नगदी 5 हजार रुपये चोरी हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।






Be First to Comment