Press "Enter" to skip to content

यात्रियों की जान जोखिम में डाल उफनती कूनो नदी के पुल से ड्राइवर ने बस की पार / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले में हाे रही भारी बारिश से यंहा नदी नाले उफान पर है। जिला और तहसील मुख्यालय को जोड़ने वाले कई मार्गों पर बने पुल पुलियों पर पानी अधिक होने से यातायात ठप है।लेकिन कई जगह वाहन चालक जल्दबाजी के चक्कर मे यात्रियों की जान से खिलवाड़ करते नजर आ रहे हैं.

शिवपुरी-श्योपुर हाईवे पर कूनो नदी के पुल पर शनिवार की सुबह  ऐसा ही नज़ारा देखने मिला जंहा श्योपुर से शिवपुरी जाने वाली एक निजी यात्री बस के चालक ने लापरवाही बरतते हुए पुल पर करीब 2 से 3 फ़ीट पानी होने के बाद भी यात्रियों से खचाखच भरी बस को पुल से पार करा दिया।मौके पर मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसे देखकर अंदाज़ लगाया जा सकता है कि  यंहा थोड़ी सी चूक बहुत से यात्रियों की जान जोखिम में डाल सकती थी.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!