Press "Enter" to skip to content

सड़क के किनारे मुंह फाड़ कर शिकार की तलाश में बैठा दिखा 8 फुट लंबा मगरमच्छ / Shivpuri News

शिवपुरी: मध्य प्रदेश के शिवपुरी के वार्ड नंबर 1 ग्वालियर बायपास स्थित नोहरी बछोरा की सड़क पर सड़क किनारे 8 फिट लंबा मगरमच्छ मुंह फाड़े हुए जब लोगों को दिखा तो लोगों में दहशत का आलम फैल गया जिसके बाद वन विभाग की टीम को सूचना दी गई. वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू के उपरांत मगरमच्छ को साथ ले गई जिसके बाद रहवासियों ने राहत की सांस ली.

जानकारी के अनुसार पिछले 1 माह से लगातार नोहरी बछोरा कि सड़कों पर मगरमच्छ घूमता हुआ दिखाई दे रहा था. लेकिन जब तक पवन विभाग को सूचित करते और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचती तब तक मिस्टर मगरमच्छ भाग खड़े होते हैं. जिसके बाद कल शिवपुरी में झमाझम बारिश के बाद जब मिस्टर मगरमच्छ सड़क किनारे मुंह फाड़े हुए शिकार की तलाश में दिखें तो तत्काल मौके पर उपस्थित लोगों ने वन विभाग की टीम को सूचना दी वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल रेस्क्यू कर मगरमच्छ को साथ ले गई.

एक माह से परेशान थे नोहरी बछोरा के रहवासी

बताना होगा कि 1 माह से लगातार 8 फीट लंबे मगरमच्छ के रहवासी परेशान थे जब भी सड़कों पर या कॉलोनी में जब यह मगरमच्छ निकलता तो लोग वन विभाग की टीम को सूचना करते वन विभाग की टीम जब तक मौके पर पहुंचती तब तक मिस्टर मगरमच्छ वहा से फुर्ररर हो जाते थे. लेकिन अब एक माह बाद जब मगरमच्छ सड़क किनारे दिखा तो उसे पकड़ लिया गया. लोगों ने राहत की सांस ली है.

वार्ड नंबर 1 के पार्षद भी पहुंचे मौके पर

भारी बारिश के चलते नोहरी बछेड़ा की सड़क वार्ड नंबर 1 में जब सड़क किनारे मुंह फाड़े हुए मगरमच्छ को लोगों ने देखा तो तत्काल इसकी सूचना वार्ड नंबर 1 के पार्षद अमरदीप शर्मा को लगी तो वह तत्काल मौके पर पहुंचे और वन विभाग के साथ रेस्क्यू करवाकर उसे जंगल में छोड़ा गया.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!