शिवपुरी: शिवपुरी के रन्नौद थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम माडा गणेश खेड़ा में जाटव परिवार और लोधी परिवार में खूनी संघर्ष हो गया आपको बता दें कि दुकान पर सामान लेने गए बच्चों से दुकानदार बोला कि दुकान की पटियों पर मत बैठा करो जिसको लेकर जातिसूचक गालियां भी दी और उसके बाद जब बच्चे घर आए तो एकाएक होकर लोधी समाज के कई लोग आए और उन्होंने तलवार और लुहानी से जाटव परिवार के सदस्यों के ऊपर हमला कर दिया और थाने भी नहीं जाने दे रहे थे जिसके बाद सभी घायल कोतवाली पहुंचे जहां से उन्हें जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.
जानकारी के अनुसार महेंद्र जाटव पुत्र राम सिंह जाटव उम्र 16 साल ने बताया कि वह गांव में हरिओम लोधी की दुकान पर सामान लेने गए थे जिसके बाद हरिओम लोधी बोला जाटव समाज के लोग यहां पटियों पर ना बैठा करें जिसको लेकर झगड़ा हो गया बच्चे तुरंत ही दुकान से आ गए लेकिन सुबह एकाएक ब्रजमोहन लोधी, रामगोपाल लोधी, माखन लोधी, हरिओम लोधी, जगदीश जगदीश लोधी, कमल सिंह लोधी, सचिन लोधी, लखन सिंह लोधी आए और जाटव परिवार के लोगों पर हमला कर दिया जिसमें राजाराम जाटव पुत्र होरलिया जाटव उम्र 38 साल, महेंद्र प्रताप जाटव पुत्र राम सिंह जाटव उम्र 16 साल, राज कुमार जाटव पुत्र प्रभु लाल जाटव उम्र 22 साल, यशपाल यादव पुत्र रामचरण जाटव उम्र 22 साल, रामचरण जाटव पुत्र प्रभु लाल जाटव उम्र 45 साल और एक अन्य गंभीर घायल हो गए इसके बाद जब घायल रन्नोद थाने जा रहे थे तो आरोपीगढ़ रास्ते में बैठ गए जिसके बाद वह थाने भी नहीं जा पाए सभी घायल जिला शिवपुरी कोतवाली पहुंचे जहां सभी घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है.

बड़ी खबर: दुकान के पास बैठने को लेकर हुआ खुनी संघर्ष ,6 घायल / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी में नशे में धुत कार चालक का कहर, कई लोगों को मारी टक्कर / Shivpuri News
- काम दिलाने के नाम पर युवकों को कर्नाटक ले जाकर बंधक बनाने का आरोप, परिजनों ने लगाई गुहार / Shivpuri News
- शराबी पति की मारपीट से त्रस्त महिला ने पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News
- बैराड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ₹2 लाख की स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- खनियाधाना के 20 छात्रों ने रचा इतिहास, नवोदय व आवासीय विद्यालयों में चयन / Shivpuri News<br>
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment