सुरक्षा के नहीं है इंतजाम, हादसे का अंदेशा
शिवपुरी: जिले में शुक्रवार को हुई तेज बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया.तेज बारिश की वजह से उफान पर आई कूनो नदी की सहायक नदी शुक्ला नदी पर बना बागलौन का रपटा पानी के तेज बहाव में बीच में से बह गया.इस रपटे के बह जाने से आवागमन ठप हो गया.जिस कारण बागलोन, डोभा , महदेवा,हिनोतिया, छर्च, लेंगड़ा,महलोनी,खरबाया, डिगडोली सहित कई गांव के रास्ते पोहरी से कट गए.
जान जोखिम में डाल रपटा पार करते नजर आ रहे हैं ग्रामीण
शुक्ला नदी में आई बाढ़ की वजह से बागलौन गांव के पास बना रपटा बीच में से बह गया है प्रशासन द्वारा यहां सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए जाने के कारण ग्रामीण जान जोखिम में डालकर छतिग्रस्त रपटे के ऊपर से आ जा रहे हैं.जबकि क्षतिग्रस्त रपटे के नीचे से बह रही नदी का बहाव अभी भी बहुत तेज है. जिस कारण यहां कभी भी कोई हादसा घटित हो सकता है.

शुक्ला नदी पर बना बागलौन का रपटा बहा, कई गांवों का संपर्क टूटा,जान जोखिम में डाल पार कर रहे ग्रामीण / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी में नशे में धुत कार चालक का कहर, कई लोगों को मारी टक्कर / Shivpuri News
- काम दिलाने के नाम पर युवकों को कर्नाटक ले जाकर बंधक बनाने का आरोप, परिजनों ने लगाई गुहार / Shivpuri News
- शराबी पति की मारपीट से त्रस्त महिला ने पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News
- बैराड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ₹2 लाख की स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- खनियाधाना के 20 छात्रों ने रचा इतिहास, नवोदय व आवासीय विद्यालयों में चयन / Shivpuri News<br>
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment