शिवपुरी: बिजली कंपनी के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने शुक्रवार को चाबी घर पर प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया। सेवानिवृत्त कर्मचारियों का आरोप था कि उनकी पेंशन जबरन रोक दी गई है और महंगाई भत्ता भी नहीं दिया जा रहा। ऐसे में कब तक हम सरकार से गुहार लगाते रहे। ज्ञापन देने के बाद भी सुनवाई नहीं हुई इसलिए मजबूरी में चाबी घर पर प्रदर्शन किया। और प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम डिप्टी कलेक्टर अंकुर रवि गुप्ता को ज्ञापन भी सौंपा।
सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ के अशोक सक्सेना और प्रचार सचिव रामसेवक गुप्ता ने बताया कि लंबा अरसा हो गया अपनी मांगों को रखते हुए, विभागीय अधिकारियों को पत्र भी सौंप चुके हैं और वह सब जानते हैं कि उन्हें अब तक पेंशन नहीं मिली है। ऐसे में कब तक सेवानिवृत्ति के बाद कर्मचारी पेंशन को परेशान रहे। सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन ही कर्मचारी के जीवन का एकमात्र सहारा होता है। और यदि वह भी उसे नहीं मिलती तो फिर कैसे पेंशनर्स अपना गुजारा कर सकेंगे। ऐसे में सरकार को हमारी सुन लेना चाहिए।
और इस संदर्भ में चाबी घर पर पहले अपनी मांगे ना पूरी होने के विरोध में सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने नारेबाजी की और फिर अपनी मांगों के संबंध में कलेक्ट्रेट पहुंच प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम एक ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर अंकुर रवि गुप्ता को सौंपा। इस अवसर पर बिजली कंपनी के सेवानिवृत्त अधिकारी, कर्मचारी संघ के पदाधिकारी और सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

बिजली कंपनी के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने चाबी घर पर किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी में नशे में धुत कार चालक का कहर, कई लोगों को मारी टक्कर / Shivpuri News
- काम दिलाने के नाम पर युवकों को कर्नाटक ले जाकर बंधक बनाने का आरोप, परिजनों ने लगाई गुहार / Shivpuri News
- शराबी पति की मारपीट से त्रस्त महिला ने पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News
- बैराड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ₹2 लाख की स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- खनियाधाना के 20 छात्रों ने रचा इतिहास, नवोदय व आवासीय विद्यालयों में चयन / Shivpuri News<br>
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment