शिवपुरी: शिवपुरी के नरवर के ग्राम पंचायत कटेंगरा में एक किसान के खेत पर बने कुए में 8 फिट लंबा सांप गिर गया. ग्रामीण जब पानी भरने पहुंचे तब उन्हें सांप दिखा, तत्काल उन्होंने सांप गिरने की सूचना नरवर के रहने बाले स्नेक सेवर सलमान पठान को दी मौके पर तुरंत स्नेक सेवर सलमान पठान पहुंचे और सांप का रेसक्यू किया गया जिसके बाद सांप को सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया.
घोड़ा पछाड़ सांप जहरीला ना होते हुए सबसे फुर्तीला हैं
स्नेक सेवर सलमान पठान ने बताया की घोड़ा पछाड़ सांप जहरीला ना होते हुए सबसे फुर्तीला होता हैं. इसकी गति अधिक होती हैं इसके साथ ही यह बिना किसी छेड़छाड़ के काटता भी नहीं हैं वहीं घोड़ा पछाड़ सांप की एक खासियत हैं की यह दूध देने बाली गाय को सूंघ लेता हैं और गाय के पैरो से लिपटकर दूध भी पीता हैं, जहरीला नहीं होने के कारण गाय भी सुरक्षित रहती हैं. सलमान पठान का कहना हैं की सांप को मारा ना करें यह हमारे पर्यावरण का हिस्सा हैं.
सांप का रेस्क्यू को देखने लगा ग्रामीणों का मेला
स्नेक सेवर सलमान पठान जब कुए पर पहुंचे तो उन्होंने कुएं में उतरकर सांप का रेस्क्यू किया इस दौरान कई ग्रामीण सूचना पर खेत पर पहुंचे जहां उन्होंने स्नेक सेवर सलमान पठान के रेस्क्यू का आनंद लिया वहीं लोगों की भीड़ जमा हो गई.
घोड़ा पछाड़ सांप खाता है चूहों को
स्नेक सेवर सलमान पठान ने बताया कि घोड़ा पछाड़ सांप चूहों को खाता है वही दिन में 15 के आसपास चूहों को यह खाता है. जिससे किसान की फसल बर्बाद नहीं होती है इसलिए इसे मारा ना जाए.






Be First to Comment