शिवपुरी। शहर में लोगों को घर-घर तक पानी देने के लिए मड़ीखेड़ा परियोजना के तहत गली-मोहल्लों में पेयजल की लाइन बिछाई गई है और इसी लाइन से लोगों के घरों तक कनेक्शन किया जा रहा है, लेकिन आए दिन यह लाइन फूट रही हैं। घटिया स्तर का पाइप बिछाने के कारण लाइन आए दिन फूट जाती है और गली तथा मोहल्ले तलैया में परिवर्तित हो रही है। वहीं जब लाइन को सही करने के लिए कर्मचारी आते हैं तो वह खुदाई कर देते हैं जिस कारण सड़कें भी खराब हो रही है।
शहर की विवेकानंदपुरम कॉलोनी में आज मड़ीखेड़ा की पेयजल लाइन फूट गई जिस कारण हजारों लीटर पानी सड़क पर बहता रहा और देखते ही देखते पानी इकट्ठा होकर तलैया में परिवर्तित हो गया। अगर लाइन फूटने का यही क्रम चलता रहा तो तब क्या होगा जब मड़ीखेड़ा पाइप लाइन बिछाने के लिए सड़कों की खुदाई की गई और जब ये सड़कें बन गई और इसके बाद पाइप लाइन फूटी तो फिर लाखों-करोड़ों रुपए से निर्मित सड़कों का क्या होगा क्या वह पहले की तरह जगह-जगह से खुद जाएगी। मामले को लेकर प्रशासन को ध्यान देना चाहिए और पाइप की जांच कराकर कार्रवाई की जाना चाहिए जिससे भविष्य में होने वाला लाखों का नुकसान बच सके।






Be First to Comment