Press "Enter" to skip to content

नशे में धुत्त बोलेरो चालक ने चल समारोह में शामिल लोगों को उड़ाया, DM और SP मिले घायलों से / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर में माता विसर्जन के लिए जा रहे चल समारोह की भीड़ में एक अनियंत्रित बोलेरो कार जा घुसी, इस हादसे में बोलेरो की टक्कर से 4 लोग घायल हुए हैं बोलेरो की टक्कर से डीजे को भी नुकसान पहुंचा। घायलों को उपचार के लिए शिवपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार बीती रात्रि तारकेश्वरी कॉलोनी के दुर्गा पंडाल में विराजी गई मां भगवती के विसर्जन के लिए चल समारोह को डीजे ढोल के साथ निकाला जा रहा था इसी बीच माता की झांकी जैन डेयरी के पास पहुंची इसी दौरान एक बोलेरो इसी रास्ते पर पहुंची जिसे निकालने के लिए चल समारोह में मौजूद लोगों ने उसे साइड से निकलने के लिए जगह दी परंतु बोलेरो चालक का पैर एक्सीलेटर पर पड़ गया जिससे बोलेरो अनियंत्रित होकर चल समारोह में मौजूद कई लोगों में टक्कर मारते हुए डीजे में जा घुसी।

इस हादसे में 4 लोग घायल हो गए वहीं डीजे को भी क्षति पहुंची गुस्साए लोगों ने बोलेरो वाहन की तोड़फोड़ कर दी इसी दौरान बोलेरो में सवार कुछ लोग बोलेरो से उतर कर भाग निकले जबकि ड्राइवर को मौजूद लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। देहात थाना पुलिस ने बोलेरो को थाने पर ले जाकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार बोलेरो चालक शराब के नशे में धुत बताया गया है और बोलेरो में सवार अन्य लोग भी शराब के नशे में थे। बोलेरो की टक्कर से तारकेश्वरी कॉलोनी के रहने वाले धर्मेंद्र शाक्य, मुगल शाक्य, निशांत शाक्य और मयंक रजक घायल हुए जिन्हें उपचार के लिए शिवपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे की सूचना मिलते ही शिवपुरी कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल घायलों से मिलने जिला अस्पताल पहुंचे जहां उन्होंने घायलों का हाल जाना देहात थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!