Press "Enter" to skip to content

अज्ञात बदमाशों ने लूट के इरादे से की चालक की हत्या, मामला दर्ज / Shivpuri News

शिवपुरी: सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के मुड़खेड़ा टोल टैक्स से एक किमी पहले पंजाब से शिवपुरी ट्रैक्टर लेने ट्रक से आए चालक की पंजाब लौटते समय अज्ञात बदमाशों ने लूट के इरादे से हत्या कर दी। पुलिस ने अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर तालाश शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार जसवंत (56) पुत्र शेर सिंह पंजाब ट्रक क्रमांक पीबी 11 बीए 4117 से शिवपुरी ट्रैक्टर लेने आया था। सोमवार की रात 10 बजे जब वह ट्रक से ट्रैक्टर लेकर शिवपुरी से रवाना हुआ तो करीब 11 बजे सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के मुड़खेड़ा टोल टैक्स से एक किमी पहले अज्ञात बदमाशों ने उसे रोक लिया और सिर पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस इसे लूट के इशारे से हत्या मान कर चल रही है वही पुलिस ने चालक की हत्या का केस दर्ज कर बदमाशों की तालाश शुरु की दी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!