Press "Enter" to skip to content

दतिया से नरवर माता के दर्शन करने आए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले की नरवर नगर में माता के दर्शन करने आए एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक मंदिर के बाहर बैठा हुआ था कि अचानक वह नीचे गिर पड़ा। मौके पर मौजूद उसके दो साथियों सहित अन्य लोगों ने उसे तत्काल नरवर के स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया। जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। नरवर थाना पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद उसके साथियों को शव सौंप दिया। मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

जिला दतिया से नरवर दर्शन करने आया था अपने साथियों के साथ युवक

जानकारी के अनुसार दतिया जिले के थाना भांडेर क्षेत्र के ग्राम पण्डोखर का रहने वाला रामकिशोर जाटव (45) अपने पांच साथियों के साथ नरवर में स्थित माता मंदिर के दर्शन करने आया था। लोड़ी माता मंदिर के दर्शन करने के बाद रामकिशोर अपने दो अन्य साथियों के साथ नरवर के किले की चढ़ाई कर नरवर किले में मौजूद पसर देवी माता के दर्शन करने गया था। पसर देवी माता के दर्शन करने के बाद रामकिशोर अपने 2 साथियों के साथ नरवर किले में स्थित मंशापूर्ण माता के मंदिर के परिसर में बैठा था।

इस दौरान वह नीचे गिर गया। साथियों ने उसे काफी होश में लाना चाहा परंतु रामकिशोर को होश नहीं आया। मौजूद लोगों की मदद से रामकिशोर को तत्काल नरवर स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां रामकिशोर को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची नरवर थाना पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव उसके साथियों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार, युवक साइलेंट अटैक का एकाएक शिकार हुआ होगा। पुलिस फिलहाल पीएम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!