शिवपुरी: जिले की पोहरी तहसील में आईटीआई कॉलेज परिसर में आधी रात को 1:00 बजे मगरमच्छ 8 फुट लंबा निकल आया जिसके बाद रेस्क्यू टीम को सूचना दी गई रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़कर कूनो नदी में छोड़ा.
सुनील रजक शिवपुरी: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के पोहरी में बीती रात करीब 1 बजे 8 फीट लंबे मगरमच्छ को आईटीआई कॉलेज गेट के सामने बैठा देख पास ही स्थित रिहायशी कालोनी में हड़कंप मच गया. लोगों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर रस्सी का फंदा और त्रिशंकु लकड़ी की मदद से लगभग 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को कब्जे में लिया. इस बीच करीब 3 घंटे तक कॉलोनी में हड़कंप मचा रहा.
रेस्क्यू कर मगरमच्छ को कूनो नदी में छोड़ा
वन विभाग के अधिकारी पोहरी रेंजर के.पी.एस. धाकड ने बताया कि आईटीआई कॉलेज के पास से निकले बरसाती नाले में से आकर मगरमच्छ आईटीआई कॉलेज में घुस गया था. उन्होंने बताया कि बरसाती नाला सरकुला नदी से जुड़ा हुआ है. मगरमच्छ को रेस्क्यू कर कूनो नदी में छोड़ दिया गया है.
पोहरी लोकल में पहली बार निकला मगरमच्छ सस्पेंस में आए लोग
शिवपुरी जिले की पोहरी तहसील के अंतर्गत आसपास के इलाके में तो मगरमच्छ निकलते रहते हैं लेकिन पोहरी लोकल में पहली बार मगरमच्छ निकला है जिससे लोग दहशत में आ गए हैं वहीं रेंजर से जब इस बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि शिवपुरी शहर में वैसे तो तादात में मगरमच्छों की संख्या है लेकिन पोहरी में मगरमच्छ निकल आया है जिसे कूनो नदी में छोड़ दिया है.

ITI कॉलेज के पास निकला मगरमच्छ, दहशत में आए लोग, फंदा डालकर पकड़ा मगरमच्छ / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी में नशे में धुत कार चालक का कहर, कई लोगों को मारी टक्कर / Shivpuri News
- काम दिलाने के नाम पर युवकों को कर्नाटक ले जाकर बंधक बनाने का आरोप, परिजनों ने लगाई गुहार / Shivpuri News
- शराबी पति की मारपीट से त्रस्त महिला ने पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News
- बैराड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ₹2 लाख की स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- खनियाधाना के 20 छात्रों ने रचा इतिहास, नवोदय व आवासीय विद्यालयों में चयन / Shivpuri News<br>
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment