शिवपुरी: जिले में वन भूमि पर अतिक्रमण कर उस पर खेती किसानी करने का चलन जारी है हाल ही में नरवर थाना क्षेत्र के शेरगढ़ गांव में वन भूमि पर अतिक्रमण को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले थे जमीन को लेकर हुए झगड़े में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी इसके बावजूद वन विभाग नहीं चेता, नरवर थाना क्षेत्र के शेरगढ़ गांव जेसी एक घटना सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के भैसोरा गांव में घटित हुई। जहां दो पक्षों मैं वन भूमि पर कब्जे को लेकर जमकर लाठी-डंडे चले इस झगड़े में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए हैं जिन्हें उपचार के लिए सतनवाड़ा सहित शिवपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
वन भूमि पर कब्जा करने को लेकर हुआ दो पक्षों में विवाद
जानकारी के अनुसार भैसोरा गांव के रहने वाले बैजनाथ धाकड़ पुत्र अतराज़ धाकड़ का विवाद कमल किशोर धाकड़ पुत्र चिरौंजी लाल धाकड़ निवासी भैसोरा के बीच कई बीघा वन भूमि को लेकर चल रहा था इसी वन भूमि को जोतने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया जिसमें जमकर लाठियां चली। मौके पर हुए झगड़े का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें दोनों पक्षों के बीच जमकर हाथापाई हो रही है। सुभाषपुरा थाना पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जिले में हजारों बीघा वन भूमि पर हो चुका है कब्जा, होने लगे झगड़े
जानकारी के अनुसार शिवपुरी जिले में अब तक हजारों बीघा वन भूमि पर अतिक्रमणकारियों के द्वारा कब्जा कर लिया गया है वही अब वन भूमि पर कब्जा को लेकर विवाद भी सामने आने लगे हैं हाल ही में शेरगढ़ गांव में एक युवक की वन भूमि पर कब्जा को लेकर हुए विवाद में हत्या कर दी गई थी और आज एक बार फिर शेरगढ़ जैसी घटना सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के भेसोरा गांव में घटी जहां वन भूमि को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठियां चली। इसके बावजूद वन विभाग अपनी जमीन पर हुए कब्जे को रोकने में नाकामयाब साबित हो रहा है।






Be First to Comment