शिवपुरी: जिले के कोलारस थाना क्षेत्र में जेल से छूटकर अपने गांव जा रहा युवक हादसे के शिकार हो गया। युवक अपनी पत्नी, बच्चा और अपने भांजे के साथ बाइक पर सवार होकर घर जा रहा था। इसी दौरान कोलारस वायपास पर एक ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। तीनों घायलों को उपचार के लिए शिवपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शराब तस्करी के आरोप में हुई थी सजा
जिला अस्पताल में भर्ती काशीराम आदिवासी ने बताया कि वह कोलारस थाना क्षेत्र के टामकी गांव का रहने वाला है उसे शराब तस्करी के चलते सजा हुई थी कई महीनों की सजा काटने के बाद विते शाम उसे जेल से रिहाई मिली थी। उसे जेल लेने उनकी पत्नी व बच्चा, भांजे के साथ मोटरसाइकिल से आए हुए थे। रात अधिक होने के चलते वह सेसई गांव में अपने रिश्तेदार के यहां रुक गया था।
घर वापसी के दौरान ट्रक ने मारी टक्कर
काशीराम के अनुसार आज दोपहर वह बाइक पर सवार होकर सेसई से टामकी की ओर निकला था। तभी कोलारस क्रासिंग के पास फोरलेन हाइवे पर अचानक गुना की ओर से आ रहे ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर सवार बच्चा सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में घायल अखिलेश, उदय भान, शांति बाई पत्नी काशीराम और काशीराम गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को पहले कोलारस स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां से चिकित्सकों द्वारा सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कोलारस पुलिस ने ट्रक व चालक को पकड़ कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

जेल से रिहा होकर घर की बजाय पहुंच गया अस्पताल, बाइक में मारी ट्रक ने टक्कर / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- बदरवास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महाराष्ट्र से बालिका बरामद, आरोपी हेमंत लोधी गिरफ्तार / Shivpuri Newsबदरवास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महाराष्ट्र से बालिका बरामद, आरोपी हेमंत लोधी गिरफ्तार / Shivpuri News

- हथियार की नोक पर अपहरण, 2 घंटे में पुलिस ने युवक को छुड़ाया, 5 आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- 3 लाख की चोरी के बाद भी FIR नहीं, आरोपी ने पंचायत में कबूला जुर्म / Shivpuri News
- हाईकोर्ट आदेश के बाद भी नहीं मिली नौकरी, 25 साल से दर-दर भटक रहा कर्मचारी / Shivpuri News
- पिता-सौतेली मां पर मारपीट व शादी रोकने का आरोप, युवती ने जनसुनवाई में लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment