शिवपुरी: शिवपुरी पुलिस ने राजस्थान के करौली से सीमेंट कारोबारी जो की शिवपुरी से व्यापारियों से पैसा लेकर सीमेंट देने के नाम से फरार हो गया था उसे राजस्थान के करौली से गिरफ्तार किया है वहीं सूचना पर शिवपुरी पुलिस राजस्थान के जयपुर पहुंची जहां से व्यापारी करौली पहुंच गया था पुलिस ने करौली पहुंचकर सीमेंट कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया है शिवपुरी पुलिस की पूछताछ व्यापारी से जारी है.
यह था मामला
फिजीकल थानांतर्गत विष्णु मंदिर के सामने सेंगर बिल्डिंग में सीमेंट का कारोबार करने वाले एक युवक ने दर्जन भर लोगों को सीमेंट की सप्लाई करने के नाम पर करीब एक करोड़ 70 लाख रुपये ले लिया। इसके बाद दुकानदार ने न तो उन्हें सीमेंट सप्लाई किया और न ही उनका पैसा वापिस किया। ठगी का शिकार हुए लोगों ने सीमेंट व्यवसायी के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कराने के लिए थाने में आवेदन दिया है।
जानकारी के अनुसार सेंगर बिल्डिंग में दीपक ट्रेडर्स एवं आरब ट्रेडर्स के नाम से सीमेंट कारोबार करने वाले दीपक पुत्र स्व. नारायण अग्रवाल ने सीमेंट सप्लाई के नाम पर सुखलाल सेंगर से 25 लाख, सिद्धार्थ सेंगर से 18 लाख, सम्राट तोमर से 10 लाख, रंजीत चौधरी 30 लाख, गोपाल शर्मा से 5 लाख, बद्री प्रसाद अग्रवाल से 16 लाख, गौरव बंसल से 10 लाख, मुकेश गौड़ से 4.50 लाख, दीपेश गुप्ता से 11 लाख, नवनीत महेश्वरी से 4 लाख, चंद्र किशोर गुप्ता से 16 लाख व जगदीश बंसल से 20 लाख रुपये सीमेंट सप्लाई के नाम पर लिए। दीपक अग्रवाल ने काफी समय बीत जाने के बाद भी उक्त लोगों को सीमेंट सप्लाई नहीं किया। जब उक्त लोगों ने दीपक पर सीमेंट सप्लाई करने या फिर पैसा वापिस करने का दबाब बनाया तो दीपक का व्यवहार बदल गया। इसी कम में दीपक 25 सितम्बर को अचानक घर से गायब हो गया। दीपक के घर गए तो उसकी पत्नी ने बताया कि वह घर पर नहीं हैं। इसके अलावा उसने यह भी बताया कि उसे पता नहीं है दीपक कहां गया है। पीड़ित लोगों ने फिजिकल थाना प्रभारी को आवेदन देकर मामले में उचित कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस का कहना है कि मामले में शिकायत के आधार पर जांच उपरांत उचित कार्रवाई की जाएगी।






Be First to Comment