Press "Enter" to skip to content

खुशियों की दास्तां: उद्योग विभाग से मिले ऋण से वर्षा शिवहरे खोलेंगी अपना ब्यूटी पार्लर / Shivpuri News

शिवपुरी: मन में स्वयं का रोजगार स्थापित करने की इच्छा तथा आत्मनिर्भर होकर काम करने की ललक महिलाओं को सशक्त बना रही है। महिलाएं गृहस्थी के कामों तक ही सीमित नहीं रह गई है, बल्कि बाहर आकर हर क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। इसी इच्छा को प्रबल बनाने और आत्मनिर्भर बनने के उद्देश्य से शिवपुरी निवासी श्रीमती वर्षा शिवहरे ने स्वयं का ब्यूटी पार्लर खोलने का निर्णय लिया।

वर्षा शिवहरे बताती है कि उन्हें किसी माध्यम से उद्योग विभाग से ऋण प्राप्त होने की जानकारी प्राप्त हुई। जिससे उन्हें पार्लर खोलने के लिए एक राह मिल गई। उन्होंने पूरी जानकारी लेकर ऋण के लिए आवेदन कर दिया और अब उनका सेन्ट्रल बैंक से 2 लाख 40 हजार रुपए का लोन भी स्वीकृत हो गया है। श्रीमती वर्षा का कहना है कि अब वह अपना ब्यूटी पार्लर का काम आगे बढ़ा सकेंगी। उन्होंने इसके लिए उद्योग विभाग और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का धन्यवाद किया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!