शिवपुरी: शिवपुरी के भोंती थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पगरा में झाड़ू लगाने को लेकर पड़ोसियों से विवाद हो गया वहीं पड़ोसियों ने एक राय होकर वृद्ध महिला के चेहरे पर कुल्हाड़ी मार दी जिससे महिला के चेहरे पर गंभीर चोट आई है जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
जानकारी के अनुसार पगरा की रहने वाली महिला दयावती पत्नी ओमकार बंशकार ने एसपी से आज गुहार लगाई है कि उसका झगड़ा पड़ोसियों से झाड़ू लगाने को लेकर हो गया था जिसके बाद पिछोर अस्पताल में इलाज कराया गंभीर चोटों को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां पर उपचार किया गया जिला अस्पताल से ग्वालियर भेजा गया जहां पर इलाज के बाद डिस्चार्ज किया गया और महिला की अभी तक रिपोर्ट नहीं हुई है जिस पर महिला और उसका बेटा आज एसपी ऑफिस पहुंचा जहां उन्होंने न्याय की गुहार लगाई है.
महिला ने बताया कि जब वह घर के बाहर झाड़ू लगा रही थी तभी पड़ोसी जगदीश बंशकार, अजय वंशकार, राजू वंशकार, सुरेंद्र बंशकार एक राय होकर आए और उसके चेहरे पर कुल्हाड़ी मार दी जिससे महिला गंभीर हो गई महिला ने बताया कि पुरानी कोई भी रंजिश नहीं है एकराय होकर उन्होंने मारपीट कर दी.

झाड़ू लगाने को लेकर हुआ पड़ोसियों से झगड़ा महिला को मारी कुल्हाड़ी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- बदरवास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महाराष्ट्र से बालिका बरामद, आरोपी हेमंत लोधी गिरफ्तार / Shivpuri Newsबदरवास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महाराष्ट्र से बालिका बरामद, आरोपी हेमंत लोधी गिरफ्तार / Shivpuri News

- हथियार की नोक पर अपहरण, 2 घंटे में पुलिस ने युवक को छुड़ाया, 5 आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- 3 लाख की चोरी के बाद भी FIR नहीं, आरोपी ने पंचायत में कबूला जुर्म / Shivpuri News
- हाईकोर्ट आदेश के बाद भी नहीं मिली नौकरी, 25 साल से दर-दर भटक रहा कर्मचारी / Shivpuri News
- पिता-सौतेली मां पर मारपीट व शादी रोकने का आरोप, युवती ने जनसुनवाई में लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment