शिवपुरी। रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित कल्याणी धर्मशाला में दीवाली की देर रात आतिशबाजी की चिंगारी से आग लग गई। लोगों की सक्रियता से एक बड़ा हादसा टल गया।
रॉकेट बना हादसे की वजह
कल्याणी धर्मशाला पर मृतक के अंतिम संस्कार की सामग्री मुहैया कराई जाती है। इस सामग्री के कांस और बांस कल्याणी धर्मशाला की छत पर रखे हुए थे। इसी दौरान रात 9 बजे के बाद शहर में की जा रही आतिशबाजी के दौरान एक रॉकेट की चिंगारी इस कांस पर आकर गिरी जिससे आग सुलग गई और देखते ही देखते आग की ऊंची-ऊंची लपटें कल्याणी धर्मशाला से उठने लगीं। आग देख आसपास के लोग सक्रिय हो गए और पुलिस कंट्रोल रूम पर कॉल कर फायर बिग्रेड बुलाई। फायर बिग्रेड ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अगर यह आग देर रात लगी होती तो यह हादसा बेहद भीषण रूप धारण कर सकता था क्योंकि इस बिल्डिंग में दवा, जूता, किराना सहित कई अन्य दुकानें संचालित होती हैं।






Be First to Comment