Press "Enter" to skip to content

सुरेश शाक्य की मौत के मामले में 4 नर्स निलंवित, 2 वार्ड बॉय सस्पेंड / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र में अगस्त 2019 में जिला अस्पताल के टीवी वार्ड में एक मरीज की गला रेतकर हत्या के मामले में आज लापरवाह चार नर्स और दो वार्ड को निलंबित कर दिया है.

जानकारी के अनुसार सुरेश शाक्य की मौत की जिला चिकित्सालय से टीवी बार्ड में अगस्त 2019 में गला रेतकर हत्या कर दी थी इस मामले को मानव अधिकार आयोग ने संज्ञान लिया और विभाग से जवाब तलब किया.

विभागीय जांच तीन साल बाद जांच पूरी हुई ज्वाइंट डायरेक्टर ग्वालियर ने चार नर्स को जिम्मेदार माना है जिसमें इच्छा बिलोन, अंकिता मंडेल और रिंकू सिसौदिया को निलंबित कर दिया है। वहीं CMHO शिवपुरी ने वार्ड बॉय गोलू बौहरे व संजय शर्मा को सस्पेंड कर दिया है।

इस घटना के दौरान सफाईकर्मी अनीता वाल्मीकि टीबी वार्ड में सफाई करने पहुंची तो पलंग नंबर 3 पर मरीज सुरेश शाक्य की खून से सनी लाश देखी। इसकी सूचना हॉस्पिटल के स्टाफ को दी। उसके बाद कोतवाली पुलिस को बुलाया कोतवाली पुलिस मौके पर आई मामले में केस दर्ज कर छानबीन शुरू की।

इस मामले की विवेचना में हत्या के पीछे रिश्तेदार ही निकला। पाटौर कब्जाने को लेकर सुरेश की गला रेतकर हत्या कर दी, लेकिन बड़ी बात यह रही कि अस्पताल में ड्यूटी स्टाफ ने मरीज की बिल्कुल भी परवाह नही की यह लापरवाही कर्मचारियों को भी भारी पड़ गई।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!