शिवपुरी: लुकवासा चौकी अंतर्गत आने वाले ग्राम खरई में एक युवती ने घर से भाग कर प्रेम विवाह करने पर उसके स्वजन ही उसकी जान के दुश्मन वन गए। घर वालों ने उसे फरमान सुनाया है कि अगर वह लौट कर गांव आई तो उसे मौत की सजा दी जाएगी। इसकी शिकायत युवती ने एसपी को की है।
ग्राम खरई निवासी सपना जाटव ने बताया कि उसने 13 जुलाई को गांव के ही चंद्रभान जाटव के संग भागकर प्रेम विवाह कर लिया था। सपना और चंद्रभान शादी के वाद कोलारस थाने पहुंच गए और पुलिस ने उनके बयान दर्ज कर लिए थे। थाने के वाहर ही सपना केस्वजनों ने उसे धमकी दी कि अगर उसने गांव में कदम भी रख दिया तो वह उसे जान से मार डालेंगे। इसके तीन दिन वाद सपना के स्वजनों ने उसकी ससुराल पक्ष के लोगों पर हमलाकर उसके मकानको ही तोड़ दिए और बदरवास थाने में बेटी के अपहरण की शिकायत दर्ज करा दी। वहीं सपना के ससुराल वाले घटनाक्रम से डरकर इंदौर चले गए। इसके बाद सपना 2 सितंवर को शिवपुरी आई और एसपी से शिकायत दर्ज कराई। जब कार्रवाई नहीं हुई तो बुधवार को फिर से एसपी के पास शिकायत लेकर आई। सपना का कहना है कि वह अपने गांव में अपने घर में रहना चाहती है, लेकिन उसे अपने घर वालों से खतरा है।

प्रेम विवाह करना पड़ा महंगा, घर लौटी तो मिलेगी मौत की सजा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- बदरवास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महाराष्ट्र से बालिका बरामद, आरोपी हेमंत लोधी गिरफ्तार / Shivpuri Newsबदरवास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महाराष्ट्र से बालिका बरामद, आरोपी हेमंत लोधी गिरफ्तार / Shivpuri News

- हथियार की नोक पर अपहरण, 2 घंटे में पुलिस ने युवक को छुड़ाया, 5 आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- 3 लाख की चोरी के बाद भी FIR नहीं, आरोपी ने पंचायत में कबूला जुर्म / Shivpuri News
- हाईकोर्ट आदेश के बाद भी नहीं मिली नौकरी, 25 साल से दर-दर भटक रहा कर्मचारी / Shivpuri News
- पिता-सौतेली मां पर मारपीट व शादी रोकने का आरोप, युवती ने जनसुनवाई में लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment