Press "Enter" to skip to content

आनंदपुर ट्रस्ट आश्रम के टॉयलेट में बैठा मिला 5 फुट लम्बा मगरमच्छ / Shivpuri News

शिवपुरी: नालों के जरिए रिहायशी इलाके में मगरमच्छ आए दिन पहुंच रहे हैं। अब जल मंदिर के पास आनंदपुर ट्रस्ट आश्रम के टॉयलेट में 5 फीट का मगरमच्छ बैठा मिला। सूचना पर नेशनल पार्क की टीम पहुंची और रेस्क्यू करके मगरमच्छ को संख्या सागर झील में छोड़ आए। जानकारी के मुताबिक जल मंदिर के पास स्थित आनंदपुर ट्रस्ट आश्रम के टॉयलेट में बुधवार की सुबह 5 बजे पांच फीट लंबा मगरमच्छ बैठा मिला। मगरमच्छ को टॉयलेट में देखा तो हडकंप मच गया।

सूचना पर नेशनल पार्क की टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू करके मगरमच्छ को संख्या सागर झील में छोड़ आए। बता दें कि आश्रम के पीछे कमलागंज नाला लगा हुआ है। मगरमच्छ नाले से आश्रम में घुस आया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!