शिवपुरी: उपाध्यक्ष पति रामजी व्यास के नगर पालिका शिवपुरी की बैठक में सांसद प्रतिनिधि के रूप में शामिल होने पर भाजपा नेता लामबद्ध हो गए हैं। रामजी व्यास ने सांसद केपी यादव का लेटर दिखाकर एकाएक सभी को चौंका दिया। लेकिन बैठक खत्म होने के बाद माहौल गरमाने लगा। देर शाम सभी मंडल व मोर्चों के पदाधिकारी एकजुट हो गए और भाजपा जिलाध्यक्ष के पास पहुंचे। रामजी व्यास को सांसद प्रतिनिधि पद से हटाने के लिए लिखित शिकायत की है।
पार्टी नेताओं का कहना है कि जिस व्यक्ति के पास ना तो पार्टी की सदस्यता है और ना ही पार्टी का कोई दायित्व रहा है। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सम्माननीय व्यक्ति के खिलाफ अपशब्द बोलने वाले व्यक्ति के खिलाफ शिवपुरी कोतवाली में एफआईआर भी दर्ज है। पार्टी विरोधी कार्य करने व भाजपा के सम्माननीय व्यक्तियों के खिलाफ अपशब्द बोलने वाले एवं सोशल मीडिया पर आए दिन गलत तरीके से कमेंट करके शहर का माहौल खराब करने वाले, पार्टी की छवि खराब करने वाले रामजी व्यास शिवपुरी को नगर पालिका शिवपुरी में सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया है, वह गलत है। हम सभी भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता इसका विरोध करते हैं। इनको सांसद प्रतिनिधि पद से तत्काल हटाया जाए।
भाजपा के 100 से अधिक पदाधिकारी विरोध में
शाम को भाजपा जिलाध्यक्ष के पास 100 से अधिक पार्टी नेता पहुंचे जिनमें सांसद प्रतिनिधि हेमंत ओझा, स्वयं नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा, पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष भानू दुबे, नगर मंडल अध्यक्ष केपी परमार, विपुल जैमिनी, पार्षद दीप्ति दुबे, हरिअेाम राठाैर, दिलीप मुदगल, विनोद राठौर, गिर्राज शर्मा, नवनीत सेन, रीतेश जैन आदि शामिल रहे।






Be First to Comment