Press "Enter" to skip to content

SWIFT CAR से कार रहे थे शराब का परिवहन, कट्टा सहित दो आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News

शिवपुरी: अमोला थाना पुलिस ने अमोला कॉॅलोनी में दबिश देकर नई स्विफ्ट डिजायर में 70 लीटर हाथ भट्टी की शराब का परिवहन करके लाए दो युवकों को दबोचा है। एक युवक से पुलिस ने लोडेड कट्टा भी बरामद किए हैं। दोनों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज कर मामला विवेचना में ले लिया है।

मुखबिर की सूचना पर अमोला थाना पुलिस रविवार की रात 9 बजे अमोला कॉलोनी पहुंची। स्विफ्ट डिजायर कार को संदिग्ध हालत में खड़ा पाकर चैकिंग की तो उसमें 70 लीटर हाथ भट्टी शराब निकली। मौके से लवकुश रावत (22) पुत्र गजेंद्र सिंह बांसगढ़ा थाना करैरा और दीपक (21) पुत्र गुड्डू कुशवाह निवासी कोलारस को गिरफ्तार किया है। लवकुश रावत ने तीन महीने पहले ही नई कार खरीदी है। दीपक कुशवाह के कब्जे से लोडेड कट्टा बरामद हुआ है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!