Press "Enter" to skip to content

महाराजा अग्रसेन के पदचिह्नों पर चल रहा है अग्रवाल समाज : कैबीनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया / Shivpuri News

मध्यदेशीय अग्रवाल समाज के अग्रसेन जयंती समारोह में शामिल होकर समाज प्रतिनिधियों का किया उत्साहवर्धन

शिवपुरी: निश्चित रूप से वैश्य समाज बड़ी संख्या में शिवपुरी है यही वजह है कि यह समाज अपने अग्रज महाराजा अग्रसेन के पदचिह्नों पर चल रहा है और एक सशक्त और संगठित समाज के रूप में पहचाना जाता है, महाराजा अग्रसेन ने ना केवल अग्रवाल समाज को बल्कि अन्य समाज को भी एक नई दिशा दिखाने का कार्य किया है, आज अग्रवाल समाज के प्रतिनिधियों में जनप्रतिनिधि के रूप में गौरव सिंघल निर्दलीय पार्षद के साथ अब पीआईसी सदस्य बनकर नगर के विकास के संवाहक बन रहे है निश्चित रूप से नपाध्यक्ष को भी इन जनप्रतिनिधियों का साथ मिलेगा और सभी मिलकर नगर के विकास कार्यों को करेंगें, इन विकास कार्यों में हर संभव सहयोग व सहायता स्वयं मेरी भी होगी। उक्त उद्गार व्यक्त किए मप्र शासन की कैबीनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने जो स्थानीय गांधी पार्क में आयोजित मध्यदेशीय अग्रवाल समाज द्वारा मनाए जा रहे महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह में शामिल हुई और समस्त अग्रवाल समाज को अग्रसेन जयंती व शारदीय नवदुर्गा की शुभकामनाऐं दी। इस अवसर पर महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव समिति के प्रधान संयोजक गौरव सिंघल (पार्षद व पीआईसी सदस्य)के द्वारा समाजजनों के साथ मिलकर कैबीनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया का बड़ी माला के साथ माल्यार्पण करते हुए स्वागत किया गया व स्मृति स्वरूप महाराजा अग्रसेन-श्रीगणेशजी-माता लक्ष्मी जी से सुसज्जित स्मृति चिह्न भेंट करते हुए सम्मान किया गया। इस अवसर पर महिला इकाई के द्वारा कैबीनेट मंत्री का शॉल-श्रीफल भेंट कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मध्यदेशीय अग्रवाल समाज के अध्यक्ष विष्णु गुप्ता (पिपरघार वाले) सहित जयंती महोत्सव अध्यक्ष अजीत अग्रवाल ठेईया, सह संयोजक चौधरी शीतल जैन, विकास गोयल सहित ट्रस्ट अध्यक्ष अजीत जैन, उपाध्यक्ष मयंक अग्रवाल, महिला उपाध्यक्ष श्रीमती निशा गुप्ता, महामंत्री मनोज अग्रवाल, महिला महामंत्री श्रीमती तनुजा गर्ग, सहमंत्री हिमांशु अग्रवाल, महिला सहमंत्री श्रीमती रेणु अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मथुराप्रसाद गुप्ता, महिला प्रचार मंत्री श्रीमती दीपा बंसल आदि मौजूद रहे जिनके द्वारा कैबीनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया का माल्यार्पण करते हुए स्वागत किया गया साथ ही सभी पदाधिकारीयों ने मंच भी साझा किया। कार्यक्रम का संचालन गणेश गुप्ता के द्वारा व आभार प्रदर्शन महाराजा अग्रसेन समिति के सह संयोजक शीतल जैन व विकास गोयल के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस दौरान समाज जनों से कैबीनेट मंत्री के द्वारा कार्यक्रम समापन उपरांत अनौपचारिक चर्चा भी की गई और प्रसाद ग्रहण करते हुए वह अपने आगामी कार्यक्रमों के लिए रवाना हुई।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!