Press "Enter" to skip to content

नदी पर पानी भरने गई महिला को सांप ने काटा उपचार जारी / Shivpuri News

शिवपुरी: शिवपुरी जिले के छर्च थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम में हितोनिया में एक महिला जब पानी भरने नदी पर गई थी उसी दौरान महिला को सांप ने काट लिया जिसके बाद महिला की हालत बिगड़ गई जिसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया है जहां पर उसका उपचार जारी है.

जानकारी के अनुसार प्रेमा कुशवाह पत्नी घनश्याम कुशवाह उम्र 22 साल निवासी ग्राम हितोनिया थाना छर्च ने बताया कि वह अपने गांव में नदी पर पानी भरने के लिए गई थी तभी नदी पर उसे सांप ने काट लिया जिसके बाद महिला घर पर वापस गई और परिजनों को सूचना दी जिसके बाद तत्काल परिजन महिला को जिला अस्पताल लेकर आए जहां महिला का उपचार जारी है बता दें कि महिला खतरे से बाहर है.

महिला के पैर के नीचे दब गया था सांप

महिला ने बताया कि वह नदी पर पानी भरने गई थी उसी दौरान पैर के नीचे सांप दब गया था जिसके बाद सांप ने महिला के पैर पर काट लिया. महिला का जिला अस्पताल में उपचार जारी है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!