Press "Enter" to skip to content

DAP खाद न मिलने से गुस्साए किसानों का आक्रोश फूटा, हंगामा कर सड़क पर लगाया जाम / Shivpuri News

किसानों ने खाद की कालाबाजारी का लगाया आरोप

शिवपुरी: जिले में इन दिनों किसान डीएपी खाद की किल्लत से जूझ रहे हैं.सोमवार को एक फिर बैराड़ में डीएपी खाद की किल्लत को लेकर किसानों के सब्र का बांध टूट गया.सैकड़ों किसानों ने बैराड़ तहसील कार्यालय के सामने हंगामा कर सड़क पर जाम लगा दिया.सड़क पर जाम लगने की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने किसानों को समझा -बुझाकर जाम खुलवाया. इस दौरान करीब आधा घंटे तक पोहरी मोहना मुख्यमार्ग पर जाम लगा रहा. इससे पहले भी किसानों ने पिछले मंगलवार को डीएपी खाद नहीं मिलने के कारण हंगामा कर जाम लगा दिया था। किसानों ने आरोप लगाते हुए बताया कि बैराड़ में खाद की कालाबाजारी की जा रही है यही कारण है कि किसानों को खाद नहीं मिल पा रही है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!