Press "Enter" to skip to content

योग प्रतियोगिता में नौ गोल्ड, 5 सिल्वर, 6 ब्रॉन्ज मेडल शिवपुरी के नाम जीते / Shivpuri News

शिवपुरी: स्कूल शिक्षा विभाग मप्र शासन द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय योग प्रतियोगिता भोपाल में शिवपुरी के योग छात्र- छात्राओं ने सभी संभाग को पछाड़कर ओवरऑल चैंपियनशिप हासिल की।वही राज्यस्तरीय योग प्रतियोगिता में 9 गोल्ड, 5 सिल्वर, 6 ब्रॉन्ज जीत कर शिवपुरी का नाम रोशन किया। जिला क्रीडा अधिकारी महेंद्र तोमर के मार्गदर्शन में शिवपुरी से जी पी शर्मा योग प्रभारी, मनीष राठौर योग प्रशिक्षक मंगलम योग केंद्र को कोच के रूप में और रिजवाना खान मैनेजर के रूप में 23 छात्र-छात्राओं को लेकर ग्वालियर संभाग का प्रतिनिधित्व करने भोपाल गई।

जिसमें शिवानी धाकड़, हिमांशी राठोर, निकिता तोमर, कृपांक्षी परिहार, पूनम वर्मा, प्राची कुशवाह, कृष्णा पुरोहित, अभय कोटिया, आशीष प्रजापति ने गोल्ड मेडल हासिल किए। जबकि श्रेयांस चौधरी, ह्रदेश साय, दिव्यांश परिहार, रुद्र प्रताप सिंह, भेषज भार्गव ने सिल्वर मेडल प्राप्त कर द्वितीय स्थान पाया। इसी क्रम में माही दीक्षित, ज़ेनव हुसैन, वंशिका रावत, कृष्ण कुमार राठोर, पीयूष शर्मा, पीयूष राठोर ने ब्रोन्ज मेडल हासिल किए। इन सभी खिलाड़ियों को कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी संजय श्रीवास्तव, मंगलम सचिव राजेंद्र मजेजी मंगलम के पदाधिकारियों और योग गुरु रघुवीर पाराशर ने बधाई दी। योग प्रशिक्षक मनीष राठौर ने बताया यह सफलता योग गुरु रघुवीर पाराशर के आशीर्वाद एवं प्रेरणा से हासिल की।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!