Press "Enter" to skip to content

दहेज एक्ट में फरार आरोपीगण 27 अक्टूबर को हाजिर होने उद्घोषणा जारी / Shivpuri News

शिवपुरी: थाना स्टेशन रोड जिला मुरैना अंतर्गत दहेज एक्ट में फरार आरोपीगण के विरूद्ध न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी करैरा मोनिका यादव द्वारा धारा 294, 498 ए, भादंसं एवं धारा 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के अधीन अभियुक्त व्यक्ति की हाजिरी की अपेक्षा करने वाली उद्घोषणा जारी की है। जिसके तहत अभियुक्त व्यक्ति न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी करैरा के समक्ष उक्त परिवाद का उत्तर देने के लिए न्यायालय 27 अक्टूबर को हाजिर हो।
नरवर थाना प्रभारी ने बताया कि धारा 294, 498 ए, भादंसं एवं धारा 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम में फरार आरोपीगण दिलीप पुत्र द्वारिका बंसल, आयु-35 वर्ष, निवासी तुलसीपुरा मोहल्ला डॉ.बंसल वाली गली थाना स्टेशन रोड जिला मुरैना के विरुद्ध न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी करैरा द्वारा अभियुक्त व्यक्ति की हाजिरी की अपेक्षा करने वाली उद्घोषणा जारी की गई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!