Press "Enter" to skip to content

कोलारस में चोरों ने डाला ढेरा: तीन दिन में दूसरी चोरी, देवरानी जेठानी के घर को बनाया निशाना / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के कोलारस में चोरों के हौसले बुलंद है, चोरों ने तीन दिनों में दूसरी बार लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। कोलारस थाना पुलिस पहली ही चोरी के मामले में उलझी हुई थी और इधर चोरों ने दूसरी चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए पुलिस के सामने चेलेंज खड़ा कर दिया। चोरी की वारदात की ख़बर सुनते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है।

बुजुर्ग देवरानी-जेठानी के घर को बनाया चोरों ने निशाना
जानकारी के अनुसार कोलारस नगर के चौधरी मोहल्ले में 70 वर्षिय शारदा गुप्ता पति स्व. कृष्ण बल्लभ गुप्ता अपनी देवरानी के साथ अपने पुश्तेनी मकान में रहती हैं। चूंकि शारदा के पुत्र राकेश गुप्ता खेरू (पूर्व मंडी उपाध्यक्ष) की आकस्मिक मृत्यु हो चुकी है। इसके अतिरिक्त दोनों देवरानी-जिठानी के परिजन अन्य स्थान पर रह रहे हैं। सम्भवतः चोरों ने चोरी की वारदात से पहले रेकी की होगी कि घर मे दो बुजुर्ग महिलाए रहती हैं। शारदा गुप्ता ने बताया कि छः माह पहले भी चोरों ने उसके घर को निशाना बनाया था परन्तु वह जाग गईं थी जिसके चलते चोरी की कोशिश नाकामयाब हो गई थी।

चोर बटोर ले गए जेवरात सहित लाखों रुपए
चोरों ने बुजुर्ग देवरानी-जेठानी के घर को निशाना बनाते हुए घर में रखे 80 हजार रुपए नगद व सोने चांदी के आभूषण ले गए पीड़ित ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया की मेरे घर मे अंदर बख्से में रखे सोने चांदी के आभूषण जैसे सोने का 1 हार, दो जोड़ी सोने की चूड़ी, सोने के 2 पेंडल सहित, 5 ग्राम की सोने की मोहर 7 सोने की अंगूठी, 4 सोने के कान के, 2 करधौनी, चांदी की हाथ चुड़ी, 250 ग्राम चांदी, 500 ग्राम चांदी की ब्रेसलेट पंचम जहाज आदि चोरी कर लिए।

बुजुर्ग महिला शारदा ने बताया कि उन्हें सुबह चार बजे के आसपास दो चोर घर के दरवाजे से भागते हुए दिखे थे। मौके पर पहुंची कोलारस थाना पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है, कोलारस थाना प्रभारी मनीष शर्मा का कहना है कि चोरों ने पहले घर में अकेली रह रही बुजुर्ग महिलाओं की रेकी की होगी जिसके बाद वारदात को अंजाम दिया है पुलिस पड़ताल में जुटी हुई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!