Press "Enter" to skip to content

रेलवे अंडर ब्रिज में पानी भरने से ग्रामीण परेशान ग्रामीणों ने ट्रेन रोकने का किया प्रयास / Shivpuri News

शिवपुरी के कोलारस तहसील के अंतर्गत आने वाले गांव में लगातार भारी बारिश के चलते पानी इतना अत्यधिक हो चुका है कि जिसके चलते जो रेलवे का अंडर ब्रिज बना हुआ है वह लबालब हो गया है आपको बता दें कि लगातार कई दिनों तक गांव का संपर्क शहर से टूट जाता है जिसके चलते लोगों को अच्छी खासी परेशानी का सामना उठाना पड़ता है इस ओर प्रशासन का किसी भी प्रकार का ध्यान नहीं है जिससे ग्रामीण अपनी जरूरत बंद सेवाओं से वंचित रह जाते हैं और उन्हें अच्छी खासी परेशानी का सामना उठाना पड़ता है.

कोलारस तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत डौंडीयाइ पर बने रेलवे अंडर ब्रिज में पानी भरने के कारण एक दर्जन गांव के लोगों का बरसात के दिनों में रास्ता बंद हो जाता है ऐसे में इन गांव के लोगों को आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है इसके चलते आज इन ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और ग्रामीणों ने ट्रेन को रोकने का प्रयास किया सूचना मिलते ही मौके पर एसडीएम बृज बिहारी लाल श्रीवास्तव एसडीओपी विजय यादव मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की समस्या सुनकर एसडीएम समझाइश कर समस्या का जल्द से जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया तब जाकर ग्रामीणों ट्रेन रोकने के मामले को शांत किया मौके पर कोलारस पुलिस थाना स्टाफ भी मौजूद रहा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!