बैराड़ थाना क्षेत्र के कालामढ़ से 14 सितंबर को अपहृत हुई 13 वर्षीय नाबालिग लड़की को बैराड़ थाना पुलिस ने गुरुवार को पड़ोसी राज्य राजस्थान के इटावा के पास एक गांव से सकुशल बरामद कर लिया है।वहीं अपहरणकर्ता युवक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाया है।पुलिस टीम अपहरणकर्ता युवक की तलाश में जुटी हुई है।दरअसल पुलिस के दबाव के चलते अपहरणकर्ता युवक
नाबालिग लड़की को छोड़कर फरार हो गया। जिसके बाद मौके पर पहुंची बैराड़ थाना पुलिस ने इटावा के पास एक गांव से लड़की को बरामद कर बैराड़ लाया जा रहा है।
नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले गया था
राजस्थान का युवक
दरअसल 14 सितंबर को नाबालिग लड़की के पिता ने बैराड़ थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी 13 वर्षीय नाबालिग लड़की मौसी के घर जाने की कहकर घर से लापता हो गई। फरियादी ने पड़ोस में रहने वाले राजस्थान के गंगापुर निवासी युवक पिन्टू गाड़री पर नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले जाने का संदेह जताया था।अपहरण का मामला दर्ज कर पुलिस लड़की की तलाश में जुटी हुई थी। गुरुवार को पुलिस ने नाबालिग लड़की को राजस्थान के इटावा से बरामद कर लिया है।
नाबालिग लड़की को बरामद कर पुलिस ने ली राहत की सांस
14 सितंबर को अपहृत हुई नाबालिग लड़की को बरामद कर पुलिस ने राहत की सांस ली है। दरअसल नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले को लेकर क्षेत्र में तनाव फैला हुआ था। घटना से आक्रोशित सैंकड़ों ग्रामीणों ने इसको लेकर बीते दिन थाने का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन भी किया था। ग्रामीणों ने राज्यपाल के नाम तहसीलदार को ज्ञापन देकर नाबालिग लड़की को 4 दिन में बरामद करने का अल्टीमेटम दिया था। गुरुवार को नाबालिग लड़की को बरामद कर पुलिस ने राहत की सांस ली है।






Be First to Comment