शिवपुरी। साहब…! मैंने बदरवास की रहने वाले पूजा चतुर्वेदी के साथ लवमेरिज की थी। शादी के बाद हम गाजियाबाद रहने चले गए लेकिन पूजा के परिजन एक दिन आए और मेरी मारपीट कर पत्नी को साथ ले गए। मामले को लेकर मैंने कई बाद थाने में अपनी फरियाद सुनाई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पूजा को उसके परिजनों से जान का खतरा है और वह कभी भी गंभीर घटना कारित कर सकते हैं। अत: मामले में कार्रवाई कर मेरी पत्नी काे वापस दिलवा दें।
एसपी को दिए आवेदन में कृपाल परिहार निवासी अमरौद जिला अशोकनगर ने बताया कि उसने पूजा चतुर्वेदी निवासी बदरवास के साथ 9 सितंबर को लवमैरिज की थी। शाादी के बाद वह व उसकी पत्नी गाजियाबाद भाटिया मोउ़ सूर्या इन्क्लेब मकान नं. ए-21 में निवास कर रहे थे। शादी के बाद से ही पूजा के परिजन लगातार धमकी दे रहे थे तथा मुझे जान का खतरा बना हुआ था। 28 नवंबर को पूजा के ताऊ का लड़का मोनू चतुर्वेदी, अभिषेक पूजा के चाचा का लड़का राजा चतुर्वदी, मोनू के जीजा अखिलेश शर्मा निवासी अशोकनगर मेरे निवास पर आए और लात-घूसों से मारपीट कर दी। मोने ने पूजा के हाथ में चाकू मारा और गाली-गलौंज करते हुए जान से मारने की धमकी दी तथा मेरे सभी दस्तावेज छुड़ाकर ले गए। बैग में 17 हजार रुपए भी रखे हुए थे। आरोपी मेरी पत्नी पूजा व मुझे जबरदस्ती पकड़कर बदरवास थाने ले आए।
साहब, मेरी पत्नी को जान का खतरा बना हुआ है क्योंकि पूजा ने अपने परिवारजन के विरूद्ध जाकर मुझसे लवमैरिज की थी। मामले को लेकर मेने थाने में भी अपनी फरियाद सुनाई लेकिन कोई सुनवाई नहीं की गई। अत: मेरी पत्नी को उक्त लोगों के चंगुल से छुड़वाकर मेरे सुपुर्द किया जाए।






Be First to Comment