Press "Enter" to skip to content

13 साल की स्कूली छात्रा के अपहरण मामले में ग्रामीणों ने की नारेबाजी, 4 दिन का अल्टीमेटम / Shivpuri News

शिवपुरी के बैराड़ थाना क्षेत्र में 13 साल की स्कूली छात्रा के अपहरण का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। घटना को लेकर क्षेत्र में तनाव का माहौल है। वहीं 6 दिन बाद भी पुलिस स्कूली छात्रा और अपहरणकर्ता युवक का कोई सुराग नहीं लगा सकी है। इससे आक्रोशित परिजनों और सहयोगियों ने मंगलवार को बैराड़ थाना परिसर और थाने के सामने सड़क पर बैठकर जमकर हंगामा किया। प्रदर्शनकारी ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शनकारियों ने नाबालिग लड़की की बरामदगी की मांग पुलिस और प्रशासन से की। परिजनों व ग्रामीणों ने इसको लेकर राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन बैराड़ तहसीलदार सुनील कुमार प्रभास को सौंपा। साथ ही थाना परिसर में जमकर प्रदर्शन भी किया।

राजस्थान के गंगापुर का युवक नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर अपहरण कर ले गया

बैराड़ थाना क्षेत्र के कालामढ़ से 14 सितंबर को राजस्थान के गंगापुर का युवक पिन्टू गाड़री नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले गया। घटना की रिपोर्ट उसी दिन नाबालिग लड़की के पिता ने बैराड़ थाना में दर्ज करा दी थी। जिस पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर लिया था। लेकिन घटना के 6 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस की कार्रवाई एफआईआर तक सिमट कर रह गई। ग्रामीणों ने पुलिस के इस रवैया पर सवाल उठाते हुए आक्रोश जताया। ग्रामीणों ने अपहरणकर्ता द्वारा नाबालिग लड़की की हत्या करने या उसे मानव व्यापारी के हाथों में बेचने की भी आशंका जताई है।

ग्रामीणों ने पुलिस और प्रशासन को दिया 4 दिन का अल्टीमेटम

13 साल की किशोरी के अपहरण से आक्रोशित ग्रामीणों ने मंगलवार को बैराड़ तहसील कार्यालय पहुंचकर तहसीलदार को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपते हुए किशोरी को 4 दिन में बरामद करने का अल्टीमेटम पुलिस और प्रशासन को दिया है। इसके बाद ग्रामीणों ने बाजार बंद और उग्र आंदोलन की चेतावनी पुलिस और प्रशासन को दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!