शिवपुरी: कभी जिस स्कूल में पढ़ाई की थी आज उसी स्कूल में युवक ने नशे की हालत में हंगामा कर दिया। मामला शिवपुरी जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के साखनोर गांव का है। यहां के शासकीय माध्यमिक विद्यालय से पढ़ाई कर चुके युवक ने 17 सितंबर शनिवार को शराब के नशे में हंगामा करते हुए जमकर उत्पात मचाया। जिसे देख स्कूल में मौजूद अन्य छात्र-छात्राएं डर गई। इसका वीडियो मंगलवार को सामने आया है। स्कूल प्राचार्य ने इसकी शिकायत लुकवासा चौकी में दर्ज कराई है।
पानी न मिलने से भड़का, पत्थर फेंके
साखनोर गांव के रहने वाले नंदलाल आदिवासी ने बीते 17 सितंबर को ज्यादा शराब पी रखी थी। उसी के नशे में धुत वह स्कूल में पानी पीने पहुंच गया। पानी की टंकी में पानी नहीं था,तो उसने बोरवेल चालू करने की बात कही। बोरवेल खराब कुछ रोज से खराब था, इसलिए उसे चालू करने से माना कर दिया। इतने पर वह बेकाबू हो गया, और वहीं परिसर में हंगामा करते हुए लोटपोट करने लगा।
स्कूल प्राचार्य लोकेंद्र सिंह लोधी ने बताया कि बोरवेल की मोटर कुछ रोज पहले ही खराब हो चुकी थी जिससे वह चालू नहीं हो सकी। वहीं नल की टोंतियों को नंदलाल पहले ही तोड़ चुका था। जिस वजह से नंदलाल को पानी नहीं मिली और वह भड़क गया। नशे में धुत नंदलाल ने स्कूल परिसर में जमकर पत्थर फेंके, साथ ही कक्षाओं में जाकर गालीगलौज भी करते हुए उत्पात मचाने लगा।
इसी स्कूल में की है शराबी ने शिक्षा हासिल
जानकारी के अनुसार नंदलाल आदिवासी ने इसी शासकीय प्राथमिक विद्यालय से शिक्षा हासिल की है। वीडियो में नंदलाल अपनी मार्कशीट के पैसे मांगने का आरोप भी स्कूल शिक्षकों पर लगाते हुए नजर आ रहा है। नंदलाल ने कहा कि उसकी 6-7वीं कक्षा की मार्कशीट देने के एवज में पैसे मांगे थे!, प्राचार्य लोकेंद्र ने इसकी शिकायत लुकवासा चौकी में दर्ज कराई है। लुकवासा चौकी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर लिया है।

युवक को सरकारी स्कूल में पानी नहीं मिला, तो जमकर की गालीगलौज-पत्थर बरसाए / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- हथियार की नोक पर अपहरण, 2 घंटे में पुलिस ने युवक को छुड़ाया, 5 आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- 3 लाख की चोरी के बाद भी FIR नहीं, आरोपी ने पंचायत में कबूला जुर्म / Shivpuri News
- हाईकोर्ट आदेश के बाद भी नहीं मिली नौकरी, 25 साल से दर-दर भटक रहा कर्मचारी / Shivpuri News
- पिता-सौतेली मां पर मारपीट व शादी रोकने का आरोप, युवती ने जनसुनवाई में लगाई गुहार / Shivpuri News
- टमाटर व्यापार में 18.86 लाख की ठगी, आरोपी फरार—पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment