Press "Enter" to skip to content

चीतों ने 3 घंटे बाद पानी पिया, मीट खाया, फिर दिखी फुर्ती, लगाई छलांग / Shivpuri News

शिवपुरी: नामीबिया से लाए गए चीतों को पीएम मोदी ने शनिवार को कूनो नेशनल पार्क के बाड़े में छोड़ा। इसके एक घंटे तक चीते डरे सहमे नजर आए। बाड़े में छोड़े जाने के करीब 3 घंटे बाद चीतों ने पानी पीया, जिसके बाद उनमें फुर्ती नजर आई और उन्होंने भैंसे का मीट खाया। वन विभाग के एक अफसर के मुताबिक चीते बाड़े में छोड़े जाने के बाद करीब 1 घंटे तक डरे-सहमे थे। ऐसा थकान की वजह से हुआ होगा, क्योंकि नामीबिया से कूनों तक 9 हजार किलोमीटर सफर के दौरान वे करीब 10 घंटे तक पिंजड़े में रहे। नामीबिया से भारत लाने के दौरान चीतों को खाली पेट रखा गया था। चीतों ने दोपहर करीब 2 बजे बाड़े में बने हौद में पानी पीया। उसी समय 2 चीतों ने पानी पीने के बाद कुछ समय दौड़ भी लगाई। इसके बाद टीम ने चीतों का चेकअप किया। शाम करीब 4 बजे चीतों को भैंसे का मांस दिया गया। चीतों ने 8 से 9 किलो ही मीट खाया था.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!