Press "Enter" to skip to content

26 साल की विवाहिता के अश्लील फोटो खींचे, वायरल के नाम पर 5 लाख ऐंठे / Shivpuri News

शिवपुरी: विवाहिता के निजी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपए ऐंठ लिए। 26 साल की महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि कुछ साल पहले दर्पण काॅलोनी में किराए के कमरे में रहती थी। वहीं पर विक्रम सिंह आदिवासी पड़ोसी किराएदार के पास अता-जाता रहता था। युवक ने उसे प्रेमजाल में फंसा लिया। लंबे समय से फोन पर भी बात करता था। कई बार फोटो खींच लिए और फिर जनवरी 2020 से पैसे लेने शुरू कर दिए। पैसे देने से मना किया तो फोटो दिखाकर सोशल साइड पर वायरल करने की धमकी दी।

पति को फाेटो दिखाने की बात पर डर गई और विक्रम आदिवासी ने कैश व ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के जरिए अलग-अलग खातों में चार से पांच लाख रु. ऐंठ लिए। पति को पता चला तो विक्रम से पैसे मांगे। उसने धमकी दी कि अगर पैसे मांगे तो तेरे बच्चे को जान से मार दूंगा। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!