शिवपुरी। जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के तत्वावधान में पर्यटक स्वागत केंद्र छत्री रोड पर प्रति रविवार की तरह इस रविवार को भी कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह व डिप्टी कलेक्टर शिवांगी अग्रवाल के निर्देशन में पर्यटक स्वागत केंद्र पर देशभक्ति व धार्मिक गीतों पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर डीएटीसीसी के सदस्य एवं मध्य प्रदेश राज्य सहकारी पर्यटन संघ के महेंद्र सिंह राजावत,आरपीएस कुशवाह उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मुकेश आचार्य व गिरीश मिश्रा ने किया।
बांसुरी वादन में बंधा समा
रविवार को आयोजित किए गए कार्यक्रम में जहां मुकेश आचार्य के भजनों व बासुरी वादन में प्रशांत शाक्य व गिटार पर नवीन सिनोरिया की धुनो ने समा बांध दिया। इनके अलावा हर्षित शर्मा ने कीबोर्ड, देविका शर्मा, राजकुमारी जैन,नीरज राणावत, संगीता श्रीवास्तव, रेबिल्बेंजल्स ग्रुप, भारतीय नृत्य ग्रुप, पार्थ शर्मा, तंजील प्रीत कौर, गर्बिता शर्मा, शिवानी यादव, शिवि पारीक, अशोक अग्रवाल, नित्या राठौर, आराध्या स्नेहा शर्मा, मानवी शर्मा, हंसिका, इशिका शर्मा, आदर्श अग्रवाल के गायन व नृत्य प्रस्तुत किया।
खानपान के लगे स्टॉल
पर्यटक स्वागत केंद्र पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की खासबात यह रही कि आजीविका मिशन समूह की जिला संयोजिका निशा शर्मा के निर्देशन में स्वसहायता समूह की भावना सेन,रीना खटीक, रानी, संगीता, नीतू शर्मा , रानी, रामबाई, भारती द्वारा खानपान के स्टॉल भी लगाए गए। जहां उपस्थित लोगों ने आनंद लिया।






Be First to Comment