शिवपुरी: शिवपुरी के बदरवास अंतर्गत आने वाले ग्राम बंडखेड़ा के हरवीर की पत्नी की तबीयत सुबह अचानक खराब हो गई उसके बाद पत्नी को लेकर जब युवक अस्पताल पहुंचा तो उसकी मौत हो गई जिसके बाद लौटते समय पुल पर पानी अधिक होने से ट्रेक्टर बीच में ही बंद हो गया जिससे हुए उसमें फंस गया.
जानकारी के हरवीर आदिवासी निवासी बंडखेड़ा ने बताया की पत्नी सुमित्रा आदिवासी की अचानक तवियत खराब होने से उल्टी दस्त हो रहे थे रात्रि 12 बजे ट्रैक्टर से बदरवास लेकर अस्पताल पहुंचे. इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई रात्रि 3 बजे उसके बाद घर लेकर जा रहे थे. वर्षा अधिक होने से हथनापुर रेलवे अंडर ब्रिज में पानी भरने से ट्रैक्टर बंद हो गया ट्रैक्टर पूरी तरह पानी में डूब गया सुबह 5 बजे पुलिस प्रशासन को जानकारी लगी पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और उस ट्रैक्टर को निकलवाया शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया.






Be First to Comment