Press "Enter" to skip to content

नपा में फॉगिंग मशीन खा रही धूल, मिनी फायर बिग्रेड बनी जीप / Shivpuri News

नपा में मशीनरी पर लाखों खर्च, जनता को लाभ नहीं

शिवपुरी। नगर पालिका शिवपुरी के कारनामों का दंश शहर की जनता को भुगतना पड़ रहा है। वर्तमान में मच्छरों का डंक लोगों को डेंगू व मलेरिया दे रहा है, लेकिन मच्छर भगाने वाली फॉगिंग मशीन नपा में धूल खा रही है। इतना ही नहीं लाखों रुपए खर्च करके लाई गई मिनी फायर बिग्रेड अब सिर्फ जीप वाहन की तरह उपयोग की जा रही है। उक्त मशीनरी की ख्रीदी में जिम्मेदारों ने सिर्फ अपनी हिस्सेदारी पर ध्यान दिया, लेकिन जनता की चिंता किसी ने नहीं की। यही वजह है कि शहर में मच्छरों का आतंक बना हुआ है तथा लोग बीमार होकर इलाज में

अपना पैसा खर्च करने को मजबूर हैं।

हर साल बरसात के बाद मच्छरों की तादाद बढ़ती है तथा मच्छरों को शहर से दूर करने तथा मारने के लिए फॉगिंग मशीन नगर पालिका ने क्रय की थी जिसमें मशीन आने के बाद 4 लाख रुपए का कमीशन बंट गया। मशीन भी एक-दो बार ही धुआं देकर स्टोर में शोपीस बनकर रह गई जबकि खरीदी में हुए गड़बड़झाले का मामला लोकायुक्त में पहुंच गया। लोकायुक्त से होकर यह मामला अब न्यायालय में विचाराधीन है ओर फॉगिंग मशीन खराब होने की वजह से नपा के स्टोर में धूल खा रही है।

घूमने वाली झाडू व मिनी जेसीबी भी हुई कंडम

शहर की सड़कों को साफ करने के लिए घूमने वाली बड़ी झाडू जो वाहन में लगकर चलती है तथा नालियों को साफ करने के लिए मिनी जेसीबी की खरीदी न करके एक मंत्री के द्वारा नगर पालिका में सप्लाई दी गई थी। लगभग 40 लाख की इन मशीनों को पहले तो इसलिए रखे रहने दिया कि इसका भुगतान नहीं करेंगे, तो इसका उपयोग क्यों करें। बाद में सेटलमेंट करके नपा के जिम्मेदारों ने अपना कमीशन काटकर ीाुगतान कर दिया, लेकिन तब तक यह मशीनें कंडम होकर किसी काम की नहीं रही।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!