Press "Enter" to skip to content

झाडफूंक में लगे रहे परिजन ,14 वर्षीय बेटी की हुई मौत / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के लुकवासा चौकी क्षेत्र के ग्राम पीराहार में ओझा के इलाज में फंसकर बेटी को गंवा दिया। 14 वर्षीय बालिका को सांप ने काट लिया था। पिता उसको अस्पताल ना ले जाकर ओझा के पास ले गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार पीराहार की रहने वाली चंचल (14) पुत्री सुजान आदिवासी अपने घर पर सो रही थी। इसी दौरान सुबह 4 बजे के लगभग उसे एक जहरीले सांप ने काट लिया।सांप के काटने के बाद उठी पीड़ा के बारे में अपने माता-पिता को बताया। परिजन बालिका को अस्पताल ना ले जाते हुए पहले ओझा के पास ले गए।

झाड़-फूंक में लगे रहे परिजन
बालिका के पिता सुजान आदिवासी ने बताया कि चंचल को सांप के काटने के बाद वह उसे रिजौदा गांव एक ओझा के पास ले गए। ओझा ने घंटों उसका इलाज किया, लेकिन उसको ठीक नहीं कर पाए। वह लगातार दर्द से परेशान रही। जब वहां आराम नहीं मिला, तो बेटी को लुकवासा के रहने वाले ओझा के पास ले गया, लेकिन वहां भी उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। उसके बाद बेटी को कोलारस के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लुकवासा चौकी पुलिस ने बालिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!