शिवपुरी: जिला अस्पताल शिवपुरी में मंगलवार-बुधवार की रात मदर वार्ड की फॉल सीलिंग उखड़कर गिर गई। एक प्लेट जच्चा के पैर पर गिरी जिससे मामूली चोट आई है। सीलिंग फॉल टपकने से मदर वार्ड में अफरा-तफरी मच गई। आनन फानन में पूरा वार्ड खाली कराया। सभी जच्चा को गैलरी में शिफ्ट करा दिया।
जानकारी के मुताबिक जिला अस्पताल की पांच मंजिला नई बिल्डिंग की पहली मंजिल पर एसएनसीयू के साथ मदर वार्ड की रात 1.30 बजे अचानक सीलिंग फॉल उखड़कर गिर गई। मदर वार्ड में भर्ती जच्चा शारदा भील निवासी बदरवास के पैर में प्लेट लगने से हल्की चोट आई है। सीलिंग फॉल उखड़ने से वार्ड में अफरा तफरी मच गई। आनन फानन में सभी जच्चा को पलंग सहित मदर वार्ड से निकालकर गैलरी में शिफ्ट किया गया। सीलिंग फॉल उखड़ने से गंभीर हादसा टल गया। बताया जा रहा है कि वार्ड में 10 से 15 महिलाएं भर्ती थींं।
जल्द ठीक कराएंगे
“मदर वार्ड में सीलिंग फॉल पहले से गिर रही थी। वार्ड में कोई नहीं था। ठेकेदार को सूचना भिजवा दी है। जल्द ठीक कराएंगे।” – डॉ आरके चौधरी, सिविल सर्जन, जिला अस्पताल शिवपुरी

अस्पताल में सीलिंग उखड़कर गिरी, एक महिला घायल, अफरा तफरी में सभी जच्चा गैलरी में शिफ्ट / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रन्नौद पुलिस ने हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायालय में पेश / Shivpuri News<br>
- दिनारा के वीर सरोवर तालाब में अज्ञात शव मिलने की सूचना पर फैली सनसनी / Shivpuri News
- अवैध मेले के विरोध में ओबीसी महासभा की चेतावनी, कार्रवाई नहीं हुई तो 18 मार्च को रोड चक्का जाम / Shivpuri News
- मुआवजे के ढाई लाख रुपये नहीं देने की शिकायत, महिला ने एसपी से लगाई गुहार / Shivpuri News
- विश्व शांति के संदेश के साथ 460 किमी की संत पदयात्रा शिवपुरी पहुंची, हुआ भव्य स्वागत / Shivpuri Newsविश्व शांति के संदेश के साथ 460 किमी की संत पदयात्रा शिवपुरी पहुंची, हुआ भव्य स्वागत / Shivpuri News

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment