Press "Enter" to skip to content

दो मेडीकल स्टोर शील्ड, 07 मेडीकल स्टोरों पर हुई कार्रवाई / Shivpuri News

उच्चाधिकारियों की समिति ने मारे छापे
शिवपुरी: जिले में नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह द्वारा गठित की गई उच्च अधिकारियों की समिति ने शिवपुरी शहरी क्षेत्र में 07 मेडीकल स्टोरों पर छापेमार कार्रवाही को अंजाम दिया जिसमें दो मेडीकल स्टोरों को शील्ड कर दिया गया तथा पांच मेडीकल स्टोरों पर अनिमियताएं पाते हुए एक सप्ताह के लिए निलंबित कर दिया।

जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एनएस चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि शिवपुरी जिले में नशीले पदार्थों के सेवन से युवा असमय मृत्यु का शिकार हो रहे है। इसे कलेक्टर शिवपुरी ने खासी संजीदगी से लिया है। कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह द्वारा नीशीली दवाओं के दुरपयोग पर पूर्ण रूप से रोकथाम के लिए निरंतर छापामार कार्यवाही को स्वास्थ्य विभाग द्वारा अन्य विभागों के सहयोग से अंजाम दिया जा रहा है। कलेक्टर शिवपुरी द्वारा नशीले पदार्थों पर प्रभावी कार्रवाही के लिए उच्चाधिकारियों की समिति गठित की है जिसमें राजस्व विभाग से नायब तहसीलदार शिवपुरी, स्वास्थ्य विभाग से जिला स्वास्थ्य अधिकारी एवं ए.एस.ओ., पुलिस बिभाग से नगर निरीक्षण सह पुलिस फोर्स तथा जिला औषधी निरीक्षक को रखा गया है।
डॉ. चौहान ने बताया कि उच्चाधिकारियों की समिति ने गत् दिवस शहर के फतेहपुर रोड स्थित शिवा मेडीको, फिजिक्ल रोड स्थित श्यामा मेडीकल, कमलागंज में महेन्द्र मेडीकल स्टोर, को औषधी एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम के अंतर्गत अनिमियताएं पाए जाने के कारण एक सप्ताह के लिए अनुज्ञप्तियों को निलंबित किया गया। इसके अतिरिक्त श्रीराम कालोनी स्थित वंशिका मेडीकल स्टोर व लकी मेडीकल स्टोर को एक सप्ताह के लिए शील्ड किया गया है। अधिकारियों की समिति द्वारा छापा मार कार्यवाही निरंतर चलती रहेगी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!