Press "Enter" to skip to content

अबैध रेत से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़े, रेत माफियाओं में हड़कंप / Shivpuri News

खनियांधाना पुलिस ने अवैध रेत का परिवहन करते हुए ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़ी

पुलिस की अवैध खनन एवं परिवहन पर कार्यवाही से रेत माफियाओं में मचा हड़कम्प


शिवपुरी: खनियांधाना थाना क्षेत्र के नदनवारा नहर से अवैध रेत का परिवहन करते हुए पुलिस ने एक ट्रैक्टर ट्रॉली को जप्त कर थाना परिसर में रखवा दिया है बता दें कि खनियांधाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक ट्रैक्टर ट्रॉली अवैध रेत से भरी हुई है जो कि नदनवारा की नहर से होते हुए खनियांधाना जा रहा है जिसपर पुलिस ने तुरंत कार्यवाही करते हुए मौके पर पहुंची तो पुलिस की गाड़ी देख कर ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर ट्रॉली नहर पर ही छोड़ कर फरार हो गया रेत का अवैध रूप से परिवहन कर रहे ट्रैक्टर ट्रॉली को पुलिस ने जब्त कर थाना परिसर में रखवा दिया और ट्रैक्टर मालिक एवं चालक पर माइनिंग चोरी एवं अवैध खनन व अवैध परिवहन का मामला दर्ज कर लिया गया है हाल ही में शिवपुरी प्रभारी मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने कलेक्टर एवं एसपी को सख्त निर्देश दिए हैं की शिवपुरी जिले में रेत का अवैध उत्खनन एवं परिवहन बड़े पैमाने पर किया जा रहा है जिस पर सख्त से सख्त कारवाई की जाए जिसके परिणाम स्वरूप आज खनियांधाना थाना पुलिस ने अवैध रेत का परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर ट्राली को जप्त किया है एवं ट्रैक्टर मालिक व चालक पर कार्रवाई भी की गई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!