शिवपुरी में एक भाई ने अपने ही भाई पर उसके घर में लगातार चोरी करने के आरोप लगाए हैं इसकी शिकायत उसने आज कलेक्टर सभागार में आयोजित हुई जनसुनवाई में पहुंचकर की है युवक का कहना है कि उसका भाई ने पहले उसके घर में चोरी की और अब झूठे केस में फंसाने के साथ-साथ मार डालने की भी धमकी दे रहा है।
भाई ने की भाई की शिकायत
शिवपुरी जिले के लुकवासा चौकी क्षेत्र के ग्राम पनवारी के रहने वाले श्री लाल पुत्र हरविलास जाटव आज कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में अपनी पत्नी कांति जाटव के साथ पहुँचा। शिकायत लेकर पहुंचे श्री लाल जाटव ने बताया कि वह 7 सितंबर को अपने करीबी रिश्तेदार के बिगड़े स्वास्थ्य को देखने ग्वालियर के अस्पताल में गया हुआ था इसी दौरान उसके भाई भगवान लाल जाटव ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके घर में रखे 4 क्विंटल गेंहू, उसकी बेटीयों को स्कूल से मिली 60 किलोग्राम मसूर, 10 किलो मूंग दाल, और एक सिलाई मशीन सहित कूलर की मोटर को चोरी कर लिया जब उसने अपने बड़े भाई भगवान लाल से यह सामान चोरी करने के बारे में पूछा तो उसने गाली गलौज करते हुए सामान को बेच देने की बात कही इसके साथ ही उसके द्वारा जान से मारने की धमकी भी दी गई श्री लाल ने बताया कि इसकी शिकायत उसने लुकवासा चौकी में दर्ज कराई थी परंतु उसके भाई की अच्छी पहचान होने की वजह से उसकी शिकायत की सुनवाई नहीं हुई इसी के चलते कलेक्टर के पास शिकायत लेकर पहुंचा है श्री लाल ने बताया कि उसका भाई काफी वर्षों घर से अलग रह रहा है जबकि उसकी मां उसके साथ रहती है यही वजह है कि उसके भाई से उसे व उसके परिवार व उसकी मां को जान का खतरा है अगर वह पुलिस में शिकायत भी करता है तो कोई भी कार्यवाही नहीं होती है इसी की शिकायत लेकर आज कलेक्टर कार्यालय पहुंचा है।
पहले पंचायत लगाकर किया था निपटारा
श्री लाल जाटव ने बताया कि उसके भाई ने कई बार पहले भी घर पर चोरियों को अंजाम दिया है परंतु पंचायत स्तर पर ही समस्याओं को निपटा दिया गया था परंतु इस बार उसने घर में रखा सारा सामान चोरी कर लिया इसी की शिकायत और न्याय की गुहार लगाने के लिए कलेक्टर कार्यालय पहुंचा है।

भाई ने भाई के घर पर की चोरी, जान से मारने की दीं धमकी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रन्नौद पुलिस ने हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायालय में पेश / Shivpuri News<br>
- दिनारा के वीर सरोवर तालाब में अज्ञात शव मिलने की सूचना पर फैली सनसनी / Shivpuri News
- अवैध मेले के विरोध में ओबीसी महासभा की चेतावनी, कार्रवाई नहीं हुई तो 18 मार्च को रोड चक्का जाम / Shivpuri News
- मुआवजे के ढाई लाख रुपये नहीं देने की शिकायत, महिला ने एसपी से लगाई गुहार / Shivpuri News
- विश्व शांति के संदेश के साथ 460 किमी की संत पदयात्रा शिवपुरी पहुंची, हुआ भव्य स्वागत / Shivpuri Newsविश्व शांति के संदेश के साथ 460 किमी की संत पदयात्रा शिवपुरी पहुंची, हुआ भव्य स्वागत / Shivpuri News

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment